कोरिया

मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: CMO और अकाउंटेंट 33 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेन्द्रगढ़/ शहर की नगरपालिका में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दबिश देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) और प्रभारी लेखापाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी सकते में आ गए।

WhatsApp-Image-2026-03-24-at-8.52.43-PM-1024x587 मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: CMO और अकाउंटेंट 33 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरपालिका में रिटर्निंग वॉल एवं सीसी सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों के बिल पास करने के एवज में ठेकेदार से कमीशन की मांग की जा रही थी। मामले से परेशान होकर ठेकेदार चन्द्रमणी वर्मा, निवासी आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़, ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म “सांई कन्स्ट्रक्शन एंड सप्लायर” के माध्यम से किए गए कार्यों के लगभग 5.90 लाख रुपये के बिल भुगतान के लिए 9 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी।

शिकायत में उल्लेख किया गया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी मो. इशहाक खान और प्रभारी लेखापाल सुशील कुमार द्वारा कुल 53 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि पहले ही 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए जा चुके थे और शेष राशि के लिए दबाव बनाया जा रहा था। कमीशन नहीं देने पर अन्य बिलों का भुगतान भी रोक दिया गया था, जिससे ठेकेदार मानसिक रूप से परेशान था।

एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। सोमवार को जैसे ही आरोपी शेष 33 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले रहे थे, टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए और साक्ष्य एकत्र किए।

[wp1s id="1076"]

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद नगरपालिका में हड़कंप मच गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!