
एस. के.‘रूप’
चिरमिरी/ एमसीबी जिला के चिरमिरी की एसईसीएल ओपनकास्ट माइंस में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया लेकिन इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।

दरअसल, जब मजदूर खदान के अंदर ब्लास्टिंग की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक बारूद में विस्फोट हो गया। इस दौरान मौके पर कई श्रमिक मौजूद थे — जिनमें महिलाएँ भी शामिल थीं।
अचानक हुए इस ब्लास्ट में करीब आठ मजदूर घायल हो गए। घायलों को तत्काल रीजनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।”

“गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा टल गया… वरना इसकी चपेट में कई मजदूर आ सकते थे।
ब्लास्ट इतना तेज था कि खदान में बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। कुछ मजदूरों की गाड़ियाँ भी पत्थरों के नीचे दब गईं।
घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों का कहना है — आवाज इतनी तेज थी कि किसी को कुछ समझ नहीं आया, सब अपनी जान बचाने में लग गए।”

वहीं, श्रमिक नेताओं का आरोप है कि ये हादसा प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है।
जानकारी के मुताबिक, ब्लास्टिंग की तैयारी चल रही थी लेकिन उससे पहले ही बारूद फट गया।
कहा जा रहा है कि बारूद बिछाए गए इलाके में जमीन का तापमान अधिक होने से अचानक विस्फोट हुआ।
अब सवाल ये उठता है कि जब सुरक्षा के सारे नियम लागू होने चाहिए थे, तो खदान की जमीन गर्म कैसे हुई? और वहाँ काम की अनुमति किसने दी?”
“घटना की जानकारी मिलते ही एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक अशोक कुमार, चिरमिरी नगर निगम के महापौर रामनरेश राय और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अस्पताल पहुँचे।
उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली।
लेकिन सवाल ये भी है — क्या हर हादसे के बाद सिर्फ मुआवज़ा और बयान ही समाधान बन चुका है?”
आइए जानते है क्या कहते है प्रत्यक्षदर्शी:–
मानसाय मज़दूर :–
– “हम लोग नीचे काम कर रहे थे, अचानक तेज धमाका हुआ, कुछ समझ नहीं आया, चारों तरफ धुआँ भर गया।”
क्या कहना है जनप्रतिनिधियों का:–
रामनरेश राय, महापौर – “यह गंभीर लापरवाही है, मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ हुआ है।”
कमलेश सिंह, श्रमिक नेता – “SECL प्रबंधन अगर सुरक्षा के नियमों का पालन करता, तो ये हादसा नहीं होता।”
श्यामबिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री – “सरकार घायलों का पूरा इलाज करवाएगी, लेकिन जांच भी जरूरी है कि आखिर इतनी बड़ी चूक हुई कैसे।”
जो मजदूर घायल हुए हैं उनका नाम
ठेका :–
हसमत अली
शंकर प्रसाद
मान साय
शिवकुमार
एसईसीएल :–
रविशंकर ब्लास्टिंग मैनेजर
मान कुंवर
मूलारो बाई
दुर्गावती
हीरामणि
मनोजदास



