कोरिया

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया ने मनाया गांधी एवं शास्त्री जयंती

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

g-1-300x169 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया ने मनाया गांधी एवं शास्त्री जयंती

जिला स्तरीय इस जयंती कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थनासभा एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित मेजबान संस्था के प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर के प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता एवं व्याख्याता राम लखन गौतम के द्वारा माँ सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के छाया चित्र में पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । तत्पश्चात स्काउट्स, गाइड्स, स्काउटर एवं गाइडर, मेजबान संस्था के स्टाफ एवं अतिथियों के द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना किया गया, प्रार्थना के दौरान सभी धर्मों के अनुयायियों के द्वारा व्यक्तिगत प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्राचार्य गुप्ता जी के द्वारा उपस्थित जनों को स्वच्छता का शपथ दिलाया गया, शपथ ग्रहण के पश्चात विद्यालय परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता रैली निकला गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार राजवाडे जिला सचिव, नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट, विजय कुजूर जिला संगठन आयुक्त गाइड, श्याम कुमार आण्डिल विकासखंड सचिव सोनहत, शिव प्रताप सिंह विकासखंड सचिव बैकुंठपुर, स्काउटर – रवि प्रसाद बैगा, प्रवीण तिग्गा, भीम धुरंधर, शुक्ला राम भगत, अजीत खाखा, जयपाल पल्हे, केशव प्रसाद साहू, सुशील कुमार, अजीम अंसारी, विमल कुमार, गाइडर – शकुंतला लकड़ा, अनुपम संध्या मिंज, सविता सिंह, आशा एक्का, सोनी कुमुदिनी राजपूत, जगमाइत लकड़ा, निशांत आरा, अपूर्वा द्विवेदी, दीपमाला, अलीशा शेख, शासकीय आदर्श रामानुज बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय महलपारा, शासकीय आदर्श कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर एवं सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर से स्काउट गाइड्स, एवं मेजबान संस्था के स्टाफ उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!