कोरिया

खबरदार: स्कूल में गुटका, तम्बाकू खाने वाले शिक्षकों की ली जाएगी क्लास

स्कूल के प्रिंसिपल रखेंगे निगरानी, पकड़े जाने पर होगी अर्थदंड की वसूली

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

स्कूल-कॉलेज व उसके आसपास नशे के सामान बेचने पर होगी कड़ी कार्यवाही-कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी
नशे के खिलाफ जनजागरूकता चलेगा अभियान

कोरिया / कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) और समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय बैठक की सम्पन्न हुई। इस बैठक में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और नशा मुक्ति के लिए विभिन्न विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जिला खाद्य एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से मेडिकल स्टोर्स की जांच करें, जहां बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं। उन्होंने ऐसे मेडिकल स्टोर्स को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि वे अवैध नशीली दवाओं के विक्रय और परिवहन पर नजर रखें और समय-समय पर मेडिकल स्टोर्स जांच करें। कलेेक्टर ने पटना, चरचा क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं के विक्रय संभावनाओं को देखते हुए वहां लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में कोई शिक्षक-शिक्षिकाएं तम्बाकू, गुटका, बीड़ी, सिगरेट का सेवन न करें ऐसे करने पर प्राचार्य द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी साथ ही आर्थिक दण्ड भी वसूली की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं, अस्पताल व किसी भी कार्यालयों के आस-पास लगने वाले पान ठेला पर भी कार्यवाही करने को कहा।

कलेक्टर ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों व नशे के उपयोग से होने वाली हानियों के बारे में जागरूकता लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ऐसे क्षेत्र जहां अधिकतर लोग नशा पान करते है वहां जन जागरूकता लाने हेतु नशा मुक्ति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि जनभागीदारी और जन जागरूकता के माध्यम से आम लोग नशे के खिलाफ आगे आएं और लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करें। उनहोंने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा है कि अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए छापेमारी की कार्यवाही करें।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!