
बैकुंठपुर/ छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर की होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी काव्या राजवाड़े ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

चंडीगढ़ में 21 से 23 मार्च 2026 तक आयोजित 27वीं राष्ट्रीय सीनियर डेफ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप एवं 10वीं राष्ट्रीय डेफ सब-जूनियर एवं जूनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में काव्या ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

शानदार उपलब्धियां:
Under 10 गर्ल्स सिंगल – गोल्ड
मेडल
Under 16 गर्ल्स सिंगल – सिल्वर मेडल
Under 16 मिक्स्ड डबल – सिल्वर मेडल
काव्या वर्तमान में कोरिया बैडमिंटन एकेडमी, बैकुंठपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और वर्ष 2022 से निरंतर अभ्यास कर रही हैं।
वे केंद्रीय विद्यालय, बैकुंठपुर की कक्षा 3री की छात्रा हैं।

इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता श्री गणेश चन्द राजवाड़े (संचालक श्रीहरि प्रिंटर) एवं श्रीमती कृष्णा राजवाड़े का सहयोग तथा कोच श्री श्यामल मित्रा का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है।
भारत की डेफ बैडमिंटन टीम के कोच श्री सोनू आनंद शर्मा ने भी काव्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



