कोरिया

आया सावन झूम के का शानदार पांचवा आयोजन…महिलाओ ने दिखाया हुनर हुई सम्मानित

सावन और हरियाली के रंग में रंगी दिखी महिलाएं

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

यह महिलाओ के सम्मान और उत्कर्ष का अवसर :–पूनम सोनी

एस. के.”रूप”

बैकुंठपुर/ शहर स्थित होटल गंगा श्री में विगत 25 जुलाई दिन शुक्रवार को टी एंड जी चेरिस ब्यूटी सैलोन की संचालिका पूनम सोनी द्वारा “आया सावन झूम के” सावन उत्सव 2025 का आयोजन किया गया।

9-300x200 आया सावन झूम के का शानदार पांचवा आयोजन...महिलाओ ने दिखाया हुनर हुई सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं अंबिकापुर से आई हुई डॉ अर्पिता सिंह जो मिसेज अर्थ 2024, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2024 सहित छत्तीसगढ़ रत्न रह चुकी हैं साथ ही एसडी फाउंडेशन की संस्थापिका हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नविता शिवहरे नपा अध्यक्ष, लाल मुनी यादव पूर्व नपा अध्यक्ष चरचा शिवपुर, अन्नपूर्णा सिंह नेता प्रतिपक्ष, और युवा कवयित्री, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर, मिस कोरिया आइकन 2022 अलीशा शेख रहीं।

8-1-225x300 आया सावन झूम के का शानदार पांचवा आयोजन...महिलाओ ने दिखाया हुनर हुई सम्मानित
कार्यक्रम की शुरुआत मां पार्वती और भगवान शिव के छायाचित्र की समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुआ, साथ ही महिलाओं ने शिव पार्वती बने नन्हे बच्चों के साथ झांकी निकाली। कार्यक्रम के प्रथम चरण में गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में तीन कैटेगरी में सावन सुंदरी का चयन किया गया जिसमें मिसेज सावन सुंदरी 45 प्लस की महिलाएं, मिसेज सावन सुंदरी 45 वर्ष से कम की महिलाएं और साथ ही मिस सावन सुंदरी 2025 का खिताब दिया गया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण शासकीय विद्यालय नगर से आए बच्चों की प्रस्तुति रही जिनके छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट सास बहू की जोड़ी, बेस्ट ननद भाभी की जोड़ी, बेस्ट देवरानी जेठानी की जोड़ी, बेस्ट साड़ी ड्रेपिंग जैसे कई खिताब महिलाओं को दिए गए। कार्यक्रम में एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य के प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं में प्रीति चौदहा एवम निधि बड़ेरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूनम सोनी ने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान और उत्कर्ष का अवसर है यह पांचवा साल है आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में सफल मंच संचालन सूची पाण्डेय ने किया। सावन सुंदरियों सहित अन्य सभी के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई थी।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!