कोरिया

मिशन लाइफ के तहत् एन. सी. सी. कैडेट्स का जागरूकता अभियान

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ने ‘मिशन लाइफ‘ की शुरुआत की है. मिशन लाइफ में इस बात पर जोर दिया गया है कि पर्यावरण को हम बचाएंगे, तभी हम भी आगे बच पाएंगे। जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है। मिशन लाइफ न केवल पर्यावरण और जिंदगी बचाने पर केंद्रित है बल्कि इसका सीधा संबंध अर्थव्यवस्था से भी है।

s-300x169 मिशन लाइफ के तहत् एन. सी. सी. कैडेट्स का जागरूकता अभियान
मिशन लाईफ कार्यक्रम के अन्तर्गत कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस0 01 छ0ग0 बटालियन एन0 सी0 सी0 कोरबा के निर्देशन, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो एवं एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में 07 जून से 14 जून 2025 तक मिशन लाईफ के अन्तर्गत एन0 सी0 सी0 कैडेट्स के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक सहभागिता के अन्तर्गत एन0 सी0 सी0 कैडेट्स के द्वारा वर्ष भर अनेक प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। मिशन लाईफ के अन्तर्गत शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में एन0 सी0 सी0 कैडेट्स के लिए ”लाईफ स्टॉईल फॉर इन्वायरमेन्ट“ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में बताया गया कि मिशन लाइफ का अर्थ ऐसे अभियान से है जिससे पर्यावरण संरक्षण हो। वरिष्ठ व्याख्याता श्री राजीव जायसवाल द्वारा प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षक सह साहित्यकार ताहिर आज़मी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “जल संचय एवम जल संवर्धन आज की सबसे महती आवश्यकता है,हमारे देश और प्रदेश की नदिया जो सतत वाहिनी और कल कल निनाद ग्रीष्म काल में भी किया करती थी,आज सूखने की कगार पर है और इसके कारण हम सब है हमे भूमिगत जल का अत्यधिक दोहन किया नदियों को प्रदुषित किया इसी का परिणाम है कि आज मौसम चक्र परिवर्तित हो रहा है कही अवृष्टि कही अति वृष्टि का सामना करना पड़ रहा है। हमे जागरूक होने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में जल संकट और अधिक गहराए नही क्योंकि जल है तो कल है जल ही जीवन है।व्याख्याता श्रीमती ममता पाण्डेय द्वारा वृक्षारोपण से होने वाले लाभ एवं प्रकृति की जीवन शैली के बारे में बताया। शिक्षिका श्रीमती तारावती पाण्डेय द्वारा संतुलित आहार विषय पर एक कविता प्रस्तुत करते हुए भोजन में सभी आवश्यक तत्वों को शामिल करने हेतु कैडेट्स को प्रेरित किया। इस अवसर पर कैडेट्स संदीप साहू, सत्या कुमार, प्रिंस कुमार, दीपक राजवाड़े, इंशु राजवाड़े, शिवम् गुप्ता, कृष्ण कुमार, सत्यम सोनी, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, महेन्द्र कुमार द्वारा पर्यावरण की जीवन शैली पर आधारित स्लोगन – नेशनल कैडेट कोर का नारा- हरा भरा हो देश हमारा, एन. सी. सी. ने ठाना है पर्यावरण बचाना है, एन0 सी0 सी0 का ये अभियान- वृक्षारोपण काज महान्, छात्र सैनिकों का संकल्प- स्वच्छता, स्वास्थ्य बने विकल्प आदि स्लोगन लिखे। कार्यक्रम का संचालन एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री प्रभात मिश्रा, श्रीमती नाजिमा खातून, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती रत्ना पटेल, श्रीमती कल्पना जायसवाल, श्रीमती शाजदा खातून, श्रीमती अमिता शर्मा, चन्द्र प्रकाश राजवाड़े, दिनेश कश्यप, कृष्ण कुमार पैकरा, अल्फिया रोशन सिद्दीकी, अमृत राजवाड़े ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!