बालको के सर्वांगीण विकास के लिए पालकों का भी ध्यान जरूरी
संकुल केन्द्र बरकेला में पालक-शिक्षक मेगा सम्मेलन आयोजित

संवाददाता-
एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की बेहतर पहल और निर्देशन मे संकुल स्तर पालक- शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन संकुल केंद्र बरकेला मे आयोजित किया गया। जिसमे संकुल केंद्र बरकेला अंतर्गत संचालित शालाओ मे अध्यनरत छात्र छात्रा के पालक और अभिवावक की गरिमामयी उपस्थिति के साथ जनप्रतिनिधि के उपस्थिति संकुल प्राचार्य की अध्यक्षता एवं जिला खेल अधिकारी पर्वेक्षक की उपस्थिति के बीच मेगा बैठक का आयोजन कर बालको के सर्वांगीण विकास के साथ साथ पालक शिक्षक समन्वय स्थापित कर nep 2020 के क्रियान्वन मे पालको के सहयोग एवं आपसी समन्वय पर शाशन स्तर से निर्धारित 12 मुद्दों पर संकुल के शिक्षक,व्याख्याता, संस्था प्रमुख सभी ने विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई।

सकारात्मक सोच के साथ सभी पालको ने सभी मुद्दों को गंभीरता के साथ सुना और अनुसरण करने की बात कही। संकुल प्राचार्य सुरेश पटेल ने nep 2020 के उदेश्य से ने सभी को अवगत कराया एवं बालको के लिए पालक की भूमिका पर अपनी बात रखी। पर्वेक्षण पर आये गोपाल सिंह ने इन्ही मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम को सफल बनाने मे अरुणा, बिष्णु, जगदीश कुशवाहा, आकाश शर्मा, कौशल किशोर, जीतेन्द्र यादव, पेट्रस मिंज, सुरेश भगत का विशेष सहयोग रहा।न्योता भोज के आयोजन एवं स्मार्ट माता का सम्मान, उल्लास कार्यक्रम के शपथ, वृक्षारोपण इत्यादि कार्यक्रम भी कराये गये। कार्यक्रम संचालन संकुल समन्वयक विवेक सिन्हा द्वारा सभी बिंदु पर प्रमुखता के साथ रखकर किया गया एवं उपस्थित सभी अभिभावको का पालको एवं जनप्रतिनिधि का आभार प्रकट किया गया।



