आल इंडिया चेस फेडरेशन के ड्रीम प्रोजेक्ट चेस इन स्कूल के तहत आयोजित सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अरूप कुमार राय ने जीता ओवर आल ओपन स्पर्धा का खिताब
अनन्या, अक्षत पाठक, आयशा ,आर्यन राज नायशा ने जीता अपने अपने वर्ग का खिताब

बैकुंठपुर/ आल इंडिया चेस फेडरेशन के ड्रीम प्रोजेक्ट चेस इन स्कूल इंडिया के तहत छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन महासचिव विनोद कुमार राठी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में कोरिया ज़िला शतरंज संघ के तत्त्वावधान में 10 अगस्त को सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन (विभिन्न वर्ग अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग ओपन ,अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग ओपन , अंडर 11 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका,अंडर 9 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका ) शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बैकुंठपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया उक्त स्पर्धा में एम.सी.बी , कोरिया,सूरजपुर,अम्बिकापुर के लगभग 65 से ज़्यादा स्कूली शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ,अंतराष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से आयोजित उक्त स्पर्धा कुल 6 चक्रो में संचालित हुई , सर्वप्रथम उक्त स्पर्धा का उदघाटन नवभारत समाचार पत्र के जिला चीफ ब्यूरो उत्तम कश्यप के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलन कर स्पर्धा का विधिवत शुभारम्भ किया गया,अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को शतरंज खेल के महत्व को बारिकी से समझाया, उन्होंने बताया कि आप लोगो का लक्ष्य या तो जीतने का होना चाहिये या तो सीखने का ,हार इस स्पर्धा का हिस्सा नही होना चाहिए
अंत मे स्पर्धा का समापन जितेंद्र कुमार गुप्ता (जिला शिक्षा अधिकारी ) के मुख्य आतिथ्य मे तथा दीपांकर सेन गुप्ता, जीवन लाल यादव , बी मनियन , कुसुम यादव ,सीमा सिंह, के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,अपने संक्षिप्त उदबोधन में ज़िला शतरंज संघ के अध्यक्ष ने सभी अभिभावकों को ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि हम हर माह के अंतराल में पिछले 2 वर्षों से सतत इस स्पर्धा का आयोजन कर रहे है, आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर इस आयोजन का स्वरूप बदल कर नेशनल प्रतियोगिता करने की दिशा में विमर्श जारी है ,पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए ,अपने स्तर हर तरह के सहयोग का आश्वासन देते हुये खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया , अंत में मुख्य अतिथि के कर कमलों से विजेता खिलाड़ियों को नगद इनाम , शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे-
अंडर 17 वर्ष ओपन
प्रथम , अरूप कुमार राय
द्वितीय, श्रेया शिल्पी
तृतीय,श्रेयांश मिश्रा
चतुर्थ, अक्षत राज डांगरे
अंडर 14वर्ष ओपन
प्रथम,अनन्या राय
द्वितीय,अभिनव साहू
तृतीय, हर्ष कुमार चौरसिया
चतुर्थ, अनिश रजा
अंडर 11वर्ष बालिका
प्रथम,आएशा बानों
द्वितीय,यशिका
तृतीय,अद्या बैजू
अंडर 11वर्ष बालक
प्रथम,आर्यन राज डांगरे
द्वितीय,शौर्य सिंह
तृतीय, आमिल अहमद
अंडर 9 वर्ष बालक
प्रथम, अक्षत पाठक
द्वितीय,विवेक कुमार साहू
तृतीय, अर्हम अख्तर खान
अंडर 9 वर्ष बालिका
प्रथम,नायशा यादव
द्वितीय,अंशा फातिमा
तृतीय,वेदांगी गुप्ता,इसके अलावा फरहीन,आफरीन,सौम्या बंसरिया,ईशान पाण्डेय, अर्श रंजन सिंह,अनमोल विश्वकर्मा,अहान गुप्ता,यासिफ को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर स्पेशल ट्राफी देकर सम्मानित किया गया
अंत में जिला शतरंज संघ के जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर हृदय से आभार व्यक्त किया साथ ही उन अभिभावकों को भी धन्यवाद ज्ञापित जिन्होने अपने बच्चों को इस स्पर्धा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया ,प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य आर्बिटर शेष रतन जायसवाल, बी मनियन,योगेश गुप्ता,अंजुम मैडम ,अब्दुल शमीम, आशीष गुप्ता ,संवर्त कुमार रूप , आनंद कुमार तिवारी,असगर इमाम,रासिद्ध रसीद का विशेष योगदान रहा ,इस टूर्नामेंट की डायरेक्टर शगुफ्ता खानम
रही , पुरस्कार वितरण समापन समारोह का संचालन रूप नारायण पांडेय ने कुशलता पूर्वक किया!



