
एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर – कोरिया/ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय महलपारा में कक्षावार रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है विद्यालय के प्राचार्य अभय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है किन्तु कुछ विद्यार्थियों द्वारा टी.सी. ले जाने के कारण कुछ सीटें रिक्त हैं।
अतः स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी विद्यालय महलपारा, में शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु कक्षावार रिक्त सीटों पर ऑफलाईन आवेदन पत्र दिनांक 14.07.2025 तक आमंत्रित किए गए है। उक्त समयावधि के पश्चात आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। शासन के द्वारा निर्धारित सीटों से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन जमा होने की स्थिति में लॉटरी के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।कक्षावार रिक्त सीटों का विवरण निम्नानुसार है-कक्षा तीसरी में 02 सीट,चौथी में 01 सीट,पांचवी में 02 सीट, आठवीं में 02 सीट। उन्होंने बताया कि अभिभावक स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी विद्यालय महलपारा से प्रवेश हेतु फार्म प्राप्त कर सकते है एवं अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में संपर्क कर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है।



