छत्तीसगढ़

रामानुज महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर का वार्षिकोत्सव, लोकरंग एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय प्रागंण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वंदना राजवाड़े, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया बैकुण्ठपुर एवं अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, श्री रविकुमार कुर्रे (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक कोरिया की अध्यक्षता एवं श्रीमती नविता शिवहरे अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर, श्री देवेन्द्र तिवारी जिलाध्यक्ष भाजपा व श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कोरिया के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।

WhatsApp_Image_2026-02-10_at_3.38.42_PM-1024x682 रामानुज महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न  WhatsApp_Image_2026-02-10_at_3.38.43_PM-1024x682 रामानुज महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मॉं सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत एवं राज्यगीत गाया गया। अतिथियों के स्वागत उपरांत स्वागत उद्बोधन एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्य के द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें महाविद्यालय स्थापना वर्ष से आज तक के शैक्षणिक उन्नयन एवं महाविद्यालयीन अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। स्वागत गीत की प्रस्तुति पूजा पंकज के द्वारा दी गई।

WhatsApp_Image_2026-02-10_at_3.38.42_PM__1_-1024x575 रामानुज महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम के प्रथम चरण में सत्र 2024-25 के दौरान विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभावान विद्यार्थी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

[wp1s id="1076"]

WhatsApp_Image_2026-02-10_at_3.38.45_PM__1_-1024x682 रामानुज महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

साथ ही वर्ष भर आयोजित हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण किया गया जिसके अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित गीत, निबंध, रंगोली, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत आयोजित नारा लेखन, पोस्टर, रंगोली, विश्व एड्स दिवस अन्तर्गत आयोजित निबंध, पोस्टर, भाषण, हिन्दी दिवस पर भाषण, वाद- विवाद, स्लोगन, स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता, रजत जयंती एवं सेमीनार के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

WhatsApp_Image_2026-02-10_at_3.38.44_PM-1024x682 रामानुज महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

वार्षिकोत्सव अंतर्गत विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताएं- 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, बैडमिंटन, टेबल- टेनिस, गोला फेक, लम्बी कूद, कबड्डी महिला एवं पुरूष दोनों एवं परिक्षेत्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र तथा मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp_Image_2026-02-10_at_3.38.45_PM-1024x682 रामानुज महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

क्रीड़ा अंतर्गत राज्य स्तर पर भागीदारी करने वाले विद्यार्थी फुटबाल में अगस्त राजवाड़े, टेबल टेनिस महिला एवं पुरूष वर्ग में क्रमशः नीतू राजवाड़े एवं प्रांजल शर्मा को उत्कृष्ठ खिलाड़ी 2025 के सम्मान से सम्मानित किया गया एवं डॉ. महेश मिश्रा गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा राष्ट्रपति पदक प्राप्त होने पर अतिथियों के द्वारा विशेष सम्मान स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उद्बोधन के क्रम में विशिष्ट अतिथि श्री देवेन्द्र तिवारी जिलाध्यक्ष कोरिया भाजपा ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा के प्रति प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से प्रोत्साहित किया। श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि- मै भी इस महाविद्यालय का विद्यार्थी रहा हूँ, हमारे समय सुविधाएं कम थी आज अध्यापन विषय, संसाधन एवं सुविधाएं पहले से बेहतर है। छ.ग. शासन बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। अतः आप सभी मन लगाकर अध्ययन करें और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। श्रीमती वन्दना राजवाड़े अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा जीवन के लिए आवश्यक है, मेहनत करिए, संघर्ष कीजिए और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाइए। श्रीमती नविता शिवहरे ने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि- आप सौभाग्यशाली हैं कि आपको उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सुनहरा अवसर मिला है, विषय अध्ययन के साथ-साथ सामान्य ज्ञान भी बढ़ाए, मेहनत करके आप भी बड़े पदों पर पहॅुच सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रविकुमार कुर्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासकीय संस्थान समाज के गरीब व्यक्ति के लिए एक सशक्त माध्यम है, शिक्षा केवल पढ़ाई का माध्यम न होकर बल्कि व्यक्ति को संस्कारवान बनाती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना ही नहीं अपितु जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को दयावान, मानवतावादी एवं पर्यावरण संरक्षण की अपील की। आज का युवा नेट के जाल मे जकड़ा हुआ है जो एक चिंतनीय विषय है समय रहते हमको इससे बचना होगा। साथ ही छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा कि जो पानी से नहाता है वो लिबास बदलता है, जो पसीने से नहाता है वो इतिहास बदलता है। द्वितीय चरण मे छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गईं। जिसकी शुरूआत पूजा पंकज के द्वारा मोर छत्तीसगढ़ी महतारी गीत की प्रस्तुति से की गई। एकल शास्त्रीय नृत्य अंतर्गत संजना राजवाड़े एवं कृति, पंथी नृत्य अनुज एवं गु्रप, युगल नृत्य अंतर्गत श्रेया, दीप्ति, काजल, संजना, रविना, खुशबू, अपर्णा, मुस्कान, प्रियंका साहू, सरस्वती ने शानदार प्रस्तुति दी। एकल गीत में अराधना एवं पूजा पंकज के द्वारा प्रस्तुति दी गई। समूह लोकनृत्य में दिव्या, निशा, अंकिता व योगिता द्वारा भांगड़ा नृत्य, डोली एवं ग्रुप द्वारा राउत नाचा, तनिषा, साक्षी एवं अराधना द्वारा सम्बलपुरी नृत्य, दिव्या, संजना एण्ड गु्रप द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य, तनिषा, सुशील एवं समूह द्वारा ददरिया नृत्य, नीलम, साक्षी, अराधना, अनुज, लवकुश व श्रेयश द्वारा छत्तीगसढ़ी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। फ्रेंसी ड्रेसों के द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों की झांकी जिसमें सांस्कृति पोषाक की प्रस्तृति दी गई, जो दर्शकों द्वारा सराही गईं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय के द्वारा सफल वार्षिकोत्सव आयोजन के लिए सभी प्राध्यापकों सहित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय व डॉ. कुलदीप ओझा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को प्राचार्य के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ. विनय कुमार शुक्ला ने किया गया। इस अवसर पर मीडिया से श्री समवर्त कुमार रूप ब्यूरोचीफ सम्यक्क्रांति, योगेन्द्र मिश्रा, जवाहर लाल गुप्ता, दीलिप गुप्ता, महेन्द्र, अभिभावकगण भूतपूर्व विद्यार्थीगण एवं महाविद्यालय जनभागीदारी समिति सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. गौरव मिश्र, डॉ. आशुतोष देउस्कर, श्रीमती जयश्री प्रजापति, श्री अनुरंजन कुजूर, श्री भूपेन्द्र िंसंह सहित अतिथि व्याख्याता डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. रामयश पाल, डॉ. सचिन सिंह, डॉ. प्रवीण पाल, राधेश्याम पटेल, श्रीमती नीलम गोयल, श्रीमती अर्चना द्विवेदी, श्रीमती कंचन जायसवाल, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. प्रदीप द्विवेदी, इम्तियाज अली, पुष्पराज सिंह, श्रीमती सपना जायसवाल, वंदना यादव, रूबीन साहू, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. संध्या कुमारी, ईप्सा अरूण,श्रीमती दीपशिखा मिश्रा, श्रीमती सपना जायसवाल, श्रीमती रजनी अग्रवाल, कार्यालयीन स्टॉफ मो. आरीफ ढेबर, राजकुमार राजवाड़े, संजय, पवन, रामप्रसाद, चिंतामणी, चंद्रिका, आयुब एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्रा अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती जयश्री प्रजापति एवं कार्यक्रम अधिकारी अनुरंजन कुजूर सहित वरिष्ठ स्वयं सेवक शशि पोर्ते, अनुज, लवकुश, नीरज, डोलिमा, तनिषा, अपर्णा, नीलम एवं अन्य स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!