सरगुजा संभाग

एनकाउंटर पर 1 लाख और पकड़ने वाले को 50 हजार …सूरजपुर दोहरे हत्याकांड के आरोपी पर ईनाम की घोषणा .. मेहू और आलिया को अंतिम विदाई… आलिया के विद्यालय में विशेष प्रार्थना!

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

सूरजपुर/ प्रदेश में पुलिस परिवार एक संगठन है जो पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए संघर्ष करता है। सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी कुलदीप साहू फरार है आरोपी पर पुलिस परिवार ने इनाम की घोषणा की है जिसके तहत कुलदीप साहू को पकड़ने वाले को 50000 और एनकाउंटर करने वाली टीम को 100000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

विदित हो कि विगत 13 अक्टूबर की दरम्यानी रात सूरजपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहू और मासूम बेटी आलिया को घर में घुसकर कुलदीप साहू नामक आदतन अपराधी ने मौत के घाट उतार दिया और अपनी गाड़ी में भरकर 4 किलोमीटर दूर सड़क किनारे खेत पर नाली नुमा जगह में फेंक कर फरार हो गया जिसके कारण पूरे शहर में तनाव का माहौल निर्मित हो गया आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को भी वहीं सजा देने की मांग की जिस तरह उसने मासूमों की जान ली भीड़ ने आरोपी का घर व गोदाम फूंक दिया।

a-4-300x113 एनकाउंटर पर 1 लाख और पकड़ने वाले को 50 हजार ...सूरजपुर दोहरे हत्याकांड के आरोपी पर ईनाम की घोषणा .. मेहू और आलिया को अंतिम विदाई... आलिया के विद्यालय में विशेष प्रार्थना!

पैतृक स्थान में परंपरागत तरीके से दी गई विदाई

[wp1s id="1076"]

सूरजपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहू और बेटी आलिया को परंपरागत तरीके से मनेंद्रगढ़ में अंतिम विदाई दी गई।

पुलिस अधीक्षक एमसी चंद्र मोहन सिंह ने दिया कंधा:

मेहू और आलिया के पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान ले जाते समय जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ठाकुर ने भी कंधा दिया मनेद्रगढ़ में प्रधान आरक्षक तालिब शेख का पैतृक निवास है तालिब की पत्नी मेहू फैज का मायका भी मनेद्रगढ़ के खोंगापानी में है।

आलिया के स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन:

पढ़ाई में होशियार होनहार आलिया सूरजपुर के साधुराम विद्या मंदिर में कक्षा सातवीं की छात्रा थी स्कूल प्रबंधन द्वारा विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर आलिया को श्रद्धांजलि दी गई स्कूल में अवकाश घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!