
बैकुण्ठपुर/ छ.ग. की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष रजत जयंती के अवसर पर शासकीय आदर्ष रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें वाद- विवाद, निबंध, प्रश्नोत्तरी आदि थे।

इसी के तहत् गत् दिवस विद्यालय में पूर्व छात्रों का एल्युमनी समारोह विद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित हुआ। विद्यालय के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य श्री यू0 एस0 शुक्ला, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री श्रीप्रकाश जायसवाल, श्री गीता प्रसाद नेमा, श्री सम्वर्त कुमार ”रूप“, श्री मनीष कुमार सिंह, विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री राजीव जायसवाल एवं श्री राधेश्याम गुप्ता उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम सभी माननीय अतिथि एवं पूर्व छात्रों द्वारा माँ सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया।

विद्यालय के पूर्व छात्र, पूर्व एन0 सी0 सी0 अधिकारी एवं पूर्व प्राचार्य श्री यू0 एस0 शुक्ला ने अपने सम्बोधन में विद्यालय के पूर्व छात्रों का उल्लेख किया जो कि अविभाजित मध्य प्रदेश एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ में उच्च पदों पर आसीन रहे है। छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की समझाईश दी। जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता ने कहा कि- मै इस विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित हूँ। आज जिस मुकाम पर मै हूँ इसमें मेरे पूर्व शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाज सेवी श्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने छात्रों को अपने गुरूजनों एवं माता- पिता का सदैव सम्मान करने की बात कही, छात्रों को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर विद्या अध्ययन करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। पूर्व व्याख्याता एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री गीता प्रसाद नेमा ने अपनी संगीतमयी रचना के माध्यम से छ.ग. के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व का वर्णन किया। सम्यक् क्रान्ति ब्यूरो चीफ श्री सम्वर्त कुमार ”रूप“ ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए अपने वर्तमान लक्ष्य को हासिल करने के तरीकों से छात्रों को बताते हुए अपनी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धियों से छात्रों को अवगत कराया। वार्ड पार्षद एवं पूर्व छात्र मनीष कुमार सिंह ने कहा कि- छात्र जीवन शैली अनुशासन का पालन करते हुए आज स्वयं शिक्षकीय दायित्व निभा कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उक्त कार्यक्रम का संचालन मो0 ताहिर आजमी ने किया एवं छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी रचना प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो के द्वारा दिया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री व्ही0 जे0 मित्रा, श्री यादवेन्द्र मिश्रा, श्री संजीव कुमार जायसवाल, श्री प्रभात मिश्रा, श्रीमती नाजिमा खातून, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्रीमती किरण शुक्ला, श्री रामचरण भोर्तिया, श्रीमती कल्पना जायसवाल, श्रीमती साजदा खातून, श्रीमती अमिता शर्मा, श्रीमती सरिता खलखो, श्री रेशम लाल, श्री उदय लकड़ा, श्री दीपक साहू, श्री मेघराज मुकर्जी, श्री विमल कुमार, श्री चन्द्रप्रकाश राजवाड़े, श्री दिनेश कश्यप, अल्फिया रोशन सिद्दीकी, श्री अमृत लाल राजवाड़े सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं छात्र उपस्थित रहे।



