खास खबरछत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतू धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

कठौतिया को बनाया गया नवीन धान उपार्जन केन्द्र

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतू धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण।

कठौतिया को बनाया गया नवीन धान उपार्जन केन्द्रIMG-20231031-WA0090-780x405-1-300x156 खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतू धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

INDIA FIRST 24 NEWS

मनेन्द्रगढ़ :- शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 01 नवम्बर से जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में धान खरीदी प्रारंभ करने हेतु खाद्य विभाग द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में 01 नवीन धान उपार्जन केन्द्र कठौतिया प्रारंभ किया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कुल 24 उपार्जन केन्द्रों से धान की खरीदी की जानी है सभी 24 उपार्जन केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं ट्रस्टेड पर्सन की नियुक्ति की जा चुकी है।इस वर्ष धान की खरीदी बायोमेट्रिक डिवाइस से होनी है,बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्रों में बायोमेट्रिक उपकरणों की व्यवस्था एवं बायोमेट्रिक संबंधित प्रक्रियाओं में कुछ समय लगने की संभावना है। उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों की सुविधा हेतु खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में विगत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अनुसार ही बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान की

IMG-20231031-WA0090-780x405-1-300x156 खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतू धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

[wp1s id="1076"]

खरीदी की जाएगी तथा विपणन संघ द्वारा उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक उपकरण की व्यवस्था एवं प्रक्रियाओं के पूरा होने के पश्चात बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी की जायेगी।इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश सभी समितियों को दिये जा चुके है।इस वर्ष धान खरीदी हेतु जिले में कुल 17912 किसानो का पंजीयन हुआ है जिसमे से 15682 कृषक विगत खरीदी वर्ष 2022-23 से कैरी फारवर्ड हुए है एवं 2230 कृषकों का नवीन पंजीयन हुआ है।गत वर्ष पंजीकृत किसानो के धान का कुल रकबा 20932.98 था जो कि इस वर्ष बढ़ कर 23407.81 हुआ है।सभी समितियों मे पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था कर ली गई है। 01 नवम्बर को धान विक्रय हेतु किसी भी समिति में किसी भी कृषक ने टोकन नहीं कटवाया है। विगत वर्ष धान की कुल खरीदी 70793.56 मे. टन हुई थी जबकि इस वर्ष धान खरीदी का लक्ष्य 85660.21 मे. टन है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!