केल्हारी में संचालित ए.के. एकेडमी कंप्यूटर संस्थान ने किया ठगी, तीन साल से नहीं मिला कंप्यूटर प्रमाण पत्र
पूर्व के छात्रों को प्राप्त प्रमाण पत्र का नहीं मिला मान्यता, एस. डी.एम.से छात्रों ने लगाया गुहार

सतीश मिश्रा
एमसीबी/केल्हारी- केल्हारी में संचालित ए.के. एकेडमी कंप्यूटर संस्थान का ठगी का मामला प्रकाश में आया है।छात्र छात्राओं का समूह ने केल्हारी एस.डी.एम.प्रवीण भगत को लिखित आवेदन देकर आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
मामला शिक्षा जगत से जुड़ा हुआ है ए.के.एकेडमी कंप्यूटर सेन्टर केल्हारी एवं बी.एम. एकेडमी जनकपुर के संचालक दीपा खलखो निवासी दरी टोला बरबसपुर द्वारा केल्हारी में कंप्यूटर सेन्टर संचालन किया जा रहा है। उक्त संस्थान के छात्र छात्राओं ने स्वयं को ठगी होने की बात कह जानकारी दिए हैं कि उनको डॉ सी वी रमन विश्व विद्यालय से मान्यता प्राप्त कह कर कंप्यूटर की प्रशिक्षण दी गई, उसके एवज में मोटी फीस भी संस्थान ने लिया। तीन साल हो जाने के बाद भी छात्रों को प्रमाण पत्र नही दिया गया। संस्था की शिक्षिका सीमा भी वर्तमान में सेन्टर को ताला बंद कर के बी एम एकेडमी जनकपुर में उसी संचालक की अन्य कंप्यूटर सेन्टर में पढ़ा रही है। छात्र छात्राओं का संचालक दीपा खलखो द्वारा फोन कॉल नहीं रिसीव किया जाता है, तो वहीं अन्य छात्रा रूपा ने बताया कि उसको जो कंप्यूटर प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है उसको शासकीय नौकरी के लिए आवेदन पत्र भरने पर लिखित में मान्यता प्राप्त न होने की बात सामने आया है।
छात्रों ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से समाचार पत्र के माध्यम से ध्यानाकर्षण कर गुहार लगाया है कि उन्हें मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का प्रमाण पत्र दिलाने का कृपा करें अथवा उनकी फीस वापस कराई जाए समय श्रम बर्बाद करने के लिए संचालक पर कठोर कार्यवाही की जाए।



