मध्यप्रदेश

राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर अपर संचालक जनसंपर्क श्री जी.एस. वाधवा को मिला लोक संपर्क सम्‍मान

पीआरएसआई भोपाल द्वारा 21 अप्रैल को र‍वीन्‍द्र भवन में किया गया सम्‍मानित 19 महिला पत्रकारों को मिला अचला एवं उदिता अवार्ड

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

भोपाल / पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया के भोपाल चैप्‍टर द्वारा रविवार, 21 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस के कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री जी.एस.वाधवा को लोक संपर्क सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया । यह सम्‍मान रवीन्‍द्र भवन भोपाल के गौरांजनी सभागार में प्रात: साढ़े दस बजे से आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

1-1-169x300 राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर अपर संचालक जनसंपर्क श्री जी.एस. वाधवा को मिला लोक संपर्क सम्‍मान
पीआरएसआई भोपाल चैप्‍टर के अध्‍यक्ष श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया है कि राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘’सनातन मूल्‍य और उभरता भारत : जनसंपर्क के परिप्रेक्ष्‍य में’’ विषय पर विशेष व्‍याख्‍यान का भी आयोजन किया गया। पीआरएसआई भोपाल चैप्‍टर द्वारा आयोजित राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस के कार्यक्रम में मध्‍यप्रदेश के पत्रकारिता मीडिया, टी.वी. मीडिया और कार्पोरेट मीडिया में कार्यरत महिला पत्रकारों, टी.वी. एंकरों और जनसंपर्क प्रोफेशनल्‍स को अचला और उदिता सम्‍मान सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया । कार्यक्रम में पद्मश्री वैद्य डॉ. बालेन्‍द्र प्रकाश, वरिष्‍ठ पत्रकार एवं लेडी श्रीराम कॉलेज नई दिल्‍ली पत्रकारिता विभाग की प्रमुख डॉ. वर्तिका नन्‍दा और वरिष्‍ठ पत्रकार और राजनीतिक विशलेषक श्री गिरिजा शंकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की 68 वर्ष पुरानी एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। इस संस्था के पूरे देश में लगभग 27 चेप्टर कार्यरत हैं।

इन्‍हें मिला अचला-उदिता सम्‍मान :
सोनल भारद्वाज, शुभ्रा सिंह, वृंदा प्रधान, रानी रैकवार भारती , फरीदा खान, प्रीति द्विवेदी, प्रियदर्शिनी सिंह, नुपूर चतुर्वेदी, सृष्टि दीक्षित, शैलजा पुरोहित, रसिका पाण्‍डेय, योगिता यादव, मनीषा त्रिपाठी, प्राची मेहरा, देवांशी शर्मा, चित्रांशी सक्‍सेना, ऐश्‍वर्या श्रीवास्‍तव, अवंतिका श्रीवास्‍तव एवं अंजलि सिंह को सम्मानित किया गया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!