कोरिया

बैकुंठपुर में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 30 क्विंटल धान जब्त

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने अवैध धान परिवहन, भण्डारण पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

26 नवम्बर को इसका असर देखने को मिला। सम्बंधित विभाग द्वारा अवैध धान भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बैकुंठपुर के डबरीपारा स्थित आयुष शिवहरे के गोदाम से 30 क्विंटल धान (75 कट्टे) जब्त किया गया। मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

मंडी अधिनियम के उल्लंघन का मामला
निरीक्षण के दौरान गोदाम में स्टॉक पंजी संधारित नहीं पाया गया और धान का भंडारण अवैध रूप से किया जा रहा था। मंडी प्रशासन ने इसे मंडी अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए धान को जब्त कर लिया।

प्रशासन का कड़ा रुख
जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण और कालाबाजारी को रोकने के लिए नियमित जांच अभियान तेज कर दिए हैं। मंडी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध धान भंडारण की रोकथाम के लिए मंडी अधिनियम के तहत दंडात्मक प्रावधानों का पालन किया जाएगा। प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अवैध गतिविधियों से बचें।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!