सरगुजा संभाग

दोहरा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार,बलरामपुर पुलिस ने बस से उतारा,झारखंड भाग गया था आरोपी,आज जा रहा था अंबिकापुर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बलरामपुर/ सूरजपुर जिले में कल प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी के हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद झारखंड भाग गया था। आज दोपहर वह झारखंड के गोदरमाना से बस में सवार होकर अम्बिकापुर जा रहा था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद बलरामपुर पुलिस ने थाना के सामने ही बस को रूकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

d-3-300x212 दोहरा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार,बलरामपुर पुलिस ने बस से उतारा,झारखंड भाग गया था आरोपी,आज जा रहा था अंबिकापुर

बलरापुर पुलिस ने कोतवाली के सामने ही बस रुकवाकर आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया है।

सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में फरार आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह झारखंड के गोदरमाना से बस में सवार होकर अंबिकापुर आ रहा था। इस दौरान बलरामपुर पुलिस ने उसे पकड़ा है।

[wp1s id="1076"]

आरोपी कुलदीप वारदात के बाद झारखंड भाग गया था। बताया जा रहा है कि बलरामपुर पुलिस ने उसे वहीं ट्रेस किया। इसके बाद लगातार उसकी लोकेशन मॉनिटर कर रही थी। कुलदीप को पुलिस ने बलरामपुर कोतवाली के सामने बस रुकवा कर गिरफ्तार किया है।

वहीं आरोपी कुलदीप के साथ इस वारदात में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कुलदीप की तलाश के लिए कई जिलों के अफसरों को सूरजपुर बुलाया गया। शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!