
एस.के.‘रूप’
बैकुंठपुर– कोरिया / अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आधार ऑपरेटरों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से सीईओ चिप्स रायपुर को ज्ञापन सोपा है एवं तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल 18 19 तथा 20 नवंबर 2024 को जारी रखा है ।

विदित हो कि ऑपरेटरों ने अपनी समस्या हेतु चिप्स सीईओ से मिलकर अवगत कराना चाहा किंतु मुलाकात नहीं हुई ना तो ऑपरेटर के पत्राचार का कोई जवाब ही मिला उन्होने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ को भी उक्त समस्या से अवगत कराया जिसमें केवल आश्वासन मिला इसी कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश के आधार ऑपरेटरों में निराशा और आक्रोश है।ऑपरेटर की मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने मजबूर हो जाएंगे ऑपरेटरों के अनुसार इन दोनों जनहित योजनाओं से जुड़े कार्यों के प्रभावित होने की स्थिति में संपूर्ण जिम्मेदारी चिप्स प्रशासन की होगी।



