कोरिया

राजेंद्र रंजन गायकवाड़ एक बहुआयामी व्यक्तित्व ..केवल नाम नही काम बोलता है

प्रगतिशील पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा श्री गायकवाड़ प्रांतीय संरक्षक नियुक्त

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

सरगुजा–बिलासपुर/ राजेंद्र रंजन गायकवाड़ एक ऐसा नाम जिसके काम ने समूचे छत्तीसगढ़ राज्य ही नही राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने प्रदेश के अत्यंत पिछले हिस्सों से लेकर शहरों तक केंद्रीय जेल अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दी है। केंद्रीय अधीक्षक के रूप में उनके कार्यकाल को स्वर्णिम युग कहा जाना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इन्होंने जहां भी सेवा दी बदलाव हुआ परिवर्तनकारी हुआ बंदियों कैदियों को उनके प्रतिभा से जोड़ा मुख्य धारा में लाने को प्रयास किया और सफल रहे। कैदियों और बंदियों ने जीवन में उत्कर्ष को पाया और श्री गायकवाड़ को इसके लिए कई बार पत्र लिखकर आभार जताया और जिस भी जेल से वे अन्यत्र स्थानांतरित हुए सभी की आंखे नम हो जाया करती थी । हो भी क्यों ना जब जेल जैसे जगह का वातावरण शिक्षा, विभिन्न उद्यम, प्रतिभाओं का निखारना,नृत्य कला, गायन कला, चित्रकारी विभिन्न ज्ञानवर्धक आयोजनों से हो तो ऐसे व्यक्तित्व और निर्देशन के लिए यह होना स्वाभाविक है।
यह इस समाचार संस्थान के सूरजपुर संस्करण के संपादक एस.के.‘रूप’ का भी अनुभव रहा है। जब प्रदेश के साहित्य जगत के दैदिव्यमान सितारे गिरीश पंकज रायपुर ने इनसे मिलाया।

w-300x300 राजेंद्र रंजन गायकवाड़ एक बहुआयामी व्यक्तित्व ..केवल नाम नही काम बोलता है

साहित्यकार सतीश उपाध्याय,संतोष जैन मनेन्द्रगढ़ के साथ केंद्रीय जेल अंबिकापुर श्री गायकवाड़ के बुलावे पर बंदियों को कैदियों को प्रबोधन देने वक्ता के रूप में जाना हुआ था। उस दिन का वातावरण जैसे एक गुरुकुल की तरह दिखा। सभी अथिति हतप्रभ रहे और केंद्रीय जेल अधीक्षक का खुले दिल से प्रशंसा की।

आपको बता दें श्री गायकवाड़ साहित्यकार भी है। उनकी सामाजिक संस्था भी है जो प्रतिवर्ष लोगो को उनके कार्य विशेष के लिए उनके ही कार्यक्षेत्र से सम्मानित करती है। इसमें उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज का उन्हे बखूबी साथ और सहयोग प्राप्त है।

[wp1s id="1076"]

p-225x300 राजेंद्र रंजन गायकवाड़ एक बहुआयामी व्यक्तित्व ..केवल नाम नही काम बोलता है

उनका मैनपाट जैसे पर्यटन स्थल पर रिसोर्ट है तो वो घूमने,गाने,साक्षात्कारऔर साहित्य के साथ कवि गोष्ठी के भी शौकीन है। उनकी पुस्तकें मेरा आकाश,मुक्ताकाश,परिवर्तक,अनकहे रिश्ते,रागरंजन आदि का प्रकाशन हो चुका है जो जनमानस के बीच खासा लोकप्रिय रही है। महात्मा बुद्ध से प्रभावित श्री गायकवाड़ जब केंद्रीय जेल अधीक्षक के रूप में अंबिकापुर सरगुजा से सेवा निवृत्त हो रहे थे तब लोगो ने धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ विदाई दी।

s-1-300x300 राजेंद्र रंजन गायकवाड़ एक बहुआयामी व्यक्तित्व ..केवल नाम नही काम बोलता है

तो कई की आंखे नम रही। प्रगतिशील पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष ललित मानिकपुरी ने श्री गायकवाड़ को प्रांतीय संरक्षक नियुक्त किया गया जो सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गर्व का विषय है।अधिसूचना में लिखा है कि
मैं ललित कुमार मानिकपुरी प्रांताध्यक्ष प्रगतिशील पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ संघ के संविधान में निहित नियम प्रावधानों के अनुरूप अपने प्रदत अधिकारों का उपयोग करते हुए
श्रीराजेन्द्र रंजन गायकवाड़ जी सेवानिवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक अंबिकापुर जिला सरगुजा छ ग,को संगठन हितार्थ संघ के संगठन में प्रांतीय संरक्षक के पद पर आगामी आदेश पर्यंत तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!