हरचौका सीतामढ़ी द्वादश ज्योतिर्लिंग श्री राम मंदिर में जनहित संघ द्वारा भेंट की गई दान पेटी
जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति का सदैव रहा है सामाजिक एवं धार्मिक योगदान

एस.के. ‘रूप’
हरचौका (सीतामढ़ी) जनकपुर एमसीबी/ हरचौका सीतामढ़ी जहां से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने वनवास काल में दंडकारण्य में प्रवेश किया था इस परिपथ को श्री राम वन गमन परिपथ के तौर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विकसित किया गया है।

आपको बता दें जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति द्वारा विगत दिनों ग्राम वासियों की प्रमुख समस्या अवैध रेत उत्खनन के
कारण गिरता जल स्तर पर पर्यावरण क्षति के विरोध में मवई नदी हरचौका सीतामढ़ी में रेत सत्याग्रह केंद्रीय उपाध्यक्ष संवर्त कुमार रूप के कुशल नेतृत्व में एवं सतीश मिश्रा,गणेश तिवारी, नंदलाल पण्डो, रामअवतार कुशवाहा, सोनसाय पण्डो,जितेंद्र बैगा,रामशरण पण्डो, उज्ज्वल, सुख सेन पण्डो, निखिल बैगा,आशीष, कृष्ण कुमार मिश्रा, पुष्पेंद्र पांडेय,रोहिणी मिश्रा,बृजलाल, सरपंच लालसाय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रावासियों द्वारा किया गया ।

परिणामत: रेत उत्खन्न त्वरित बंद हुआ और प्रशासन द्वारा संपूर्ण शक्ति ग्राम सभा को ग्राम पंचायत को उनके नवीन प्रस्ताव के आधार पर देने की बात कही गई।

सत्याग्रह ऐतिहासिक व सफल रहा। हर चौका सीतामढ़ी में द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं मां भवानी दुर्गा सातों बहन के साथ विराजमान है।

श्री राम वन गमन परिपथ में श्री राम भगवान की विशाल के अनुपम मूर्ति भी मवई नदी के किनारे परिसर में स्थापित है।

इसी दौरान परिसर व मंदिर के पुजारी बैगा, पंडा एवं श्रद्धालु जनों ने केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री रूप से उक्त देवालय में दान पेटी की मांग रखी। श्री रूप ने तत्काल ग्राम वासियों के उक्त मांग को पूर्ण किया उन्होंने हरचौका से लगभग 30 किलोमीटर दूर मुख्यालय जनकपुर में एक बड़ी दानपेटी का त्वरित निर्माण करवाया जिसे अगले दिन मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी बैगा एवं श्रद्धालु जनों को दान स्वरूप भेंट रूप में समर्पित किया गया ।इस अवसर पर रोहिणी मिश्रा,कृष्णा मिश्रा, पुष्पेंद्र पांडे, सतीश मिश्रा, गणेश तिवारी, राहुल पांडे,नंदलाल, सोन साय,रामशरण पण्डो,जितेंद्र बैगा, करण गुप्ता सहित मंदिर परिषद के पुजारीगण उपस्थित रहे।



