छत्तीसगढ़

भालू का आतंक खत्म: वन विभाग का सफल रेस्क्यू, युवा नर भालू सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेंद्रगढ़/जनकपुर- वनमंडल मनेंद्रगढ़ अंतर्गत वनपरिक्षेत्र कुंवरपुर की नगर पंचायत जनकपुर में पिछले कुछ दिनों से एक नर भालू की लगातार आवाजाही से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 फरवरी 2026 की रात्रि में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भालू को सुरक्षित पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जनकपुर निवासी अंकुर प्रताप सिंह के घर एवं बाड़ी क्षेत्र में भालू बार-बार देखा जा रहा था, जिससे आसपास के लोगों में भय व्याप्त था। वनमंडलाधिकारी मनेंद्रगढ़ के निर्देश पर प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक एवं प्रभारी वनपरिक्षेत्र अधिकारी कुंवरपुर विकास निकुंज के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

WhatsApp-Image-2026-02-12-at-1.13.09-PM-1024x576 भालू का आतंक खत्म: वन विभाग का सफल रेस्क्यू, युवा नर भालू सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
वन विभाग की टीम ने रणनीतिक रूप से पिंजड़ा स्थापित कर एक स्वस्थ युवा नर भालू को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई सतर्कता और कुशल समन्वय के साथ संपन्न की गई। भालू का विधिवत पंचनामा तैयार कर उसे पिंजड़े सहित शासकीय वाहन से गांव से दूर सुरक्षित वन क्षेत्र में ले जाया गया, जहां बिना किसी क्षति के प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

WhatsApp-Image-2026-02-12-at-1.13.08-PM-1024x768 भालू का आतंक खत्म: वन विभाग का सफल रेस्क्यू, युवा नर भालू सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
पिंजड़े से मुक्त होते ही भालू तेजी से जंगल की ओर भाग गया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है।
रेस्क्यू अभियान में बीएफओ पतवाही राजेंद्र परस्ते, परिक्षेत्र सहायक मसौरा प्रदीप दुबे एवं वनरक्षक गजाधर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रभारी वनपरिक्षेत्र अधिकारी विकास निकुंज ने बताया कि “कुंवरपुर अंतर्गत नगर पंचायत जनकपुर में बीते कुछ दिनों से भालू का आना-जाना बना हुआ था। वन विभाग की टीम ने सतर्कता के साथ उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। किसी प्रकार की जन या पशु हानि की सूचना नहीं है।”
वन विभाग की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!