कोरियादेश -विदेश

बैकुंठपुर में “सवाल दस हजार” ओपन जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ बैकुंठपुर शहर में सामाजिक व बौद्धिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाले अभय बड़ेरिया एवं उनकी संस्था श्री राधे सोशल वेलफेयर सोसाइटी, बैकुंठपुर तथा वी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “सवाल 10000” ओपन जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

WhatsApp-Image-2026-02-03-at-2.30.32-PM-1024x681 बैकुंठपुर में “सवाल  दस हजार” ओपन जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

यह कार्यक्रम रविवार को संस्कृतिक भवन, बैकुंठपुर में संपन्न हुआ।

WhatsApp-Image-2026-02-03-at-2.30.30-PM-1024x679 बैकुंठपुर में “सवाल  दस हजार” ओपन जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
कार्यक्रम मुख्य अतिथि राम सेवक पैकरा (अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ वन विकास निगम एवं पूर्व गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जिला मंत्री शारदा गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई।

WhatsApp-Image-2026-02-03-at-2.30.31-PM-1-1024x681 बैकुंठपुर में “सवाल  दस हजार” ओपन जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
प्रतियोगिता का सफल संचालन राजीव गुप्ता एवं श्रीमती विवेक सिद्दीकी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में हॉट सीट के लिए छह प्रतिभागियों — सुरभि साहू, रवि शंकर महंत, अनंत गुप्ता, आदर्श सारथी, श्रद्धा यादव एवं अनन्या साहू — का चयन किया गया। हॉट सीट में पहुंचने के लिए सभी प्रतिभागियों को फास्टर राउंड से गुजरना था। जनरल नॉलेज के सरल सवालों के पहले पड़ाव में सुरभि साहू ने सफलता प्राप्त करते हुए ₹500 नगद पुरस्कार जीता, जबकि अन्य प्रतिभागी पहले पड़ाव तक नहीं पहुंच सके।

[wp1s id="1076"]

WhatsApp-Image-2026-02-03-at-2.30.31-PM-1024x681 बैकुंठपुर में “सवाल  दस हजार” ओपन जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके पश्चात सैम करन चरचा कॉलरी द्वारा प्रस्तुत रैप सॉन्ग ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजीव गुप्ता, सुभाग सुर्वे, सुंदर साहू, समवर्त कुमार रूप, लक्ष्मी बघेल, मधु गुप्ता एवं विवेक सिद्दीकी ने अपने गीतों से समा बांधे रखा। वहीं मनेंद्रगढ़ से आए कलाकारों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
इस कार्यक्रम के आयोजक अभय बड़ेरिया, बैकुंठपुर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रुचि बड़ेरिया, विजय सिंह ठाकुर, नासिर रिज़वान खान, वी क्लब अध्यक्ष बलजीत कौर एवं वी क्लब के समस्त सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ शहर में बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!