कोरियाछत्तीसगढ़

सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस एवं सैनिक दिवस का आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ गत् दिवस 14 जनवरी 2026 को सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर, जिला- कोरिया के सभागार में गौरवपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस आयोजन में कोरिया जिले के थल सेना, वायु सेना एवं जल सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया।

WhatsApp_Image_2026-01-15_at_8.48.48_PM__2_-1024x577 सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस एवं सैनिक दिवस का आयोजन

भूतपूर्व कमाण्डर जल सेना एवं भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड जिला- कोरिया के अधिकारी कमाण्डर रंजीत सिंह बिस्ट, थल सेना से कैप्टन आर0 एस0 तिवारी एवं सूबेदार मेजर सुनील सिंह और वायु सेना से सार्जेण्ट राकेश शिवहरे जी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp_Image_2026-01-15_at_8.48.48_PM__3_-577x1024 सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस एवं सैनिक दिवस का आयोजन

सर्वप्रथम सभी सम्मानित अतिथियों के द्वारा माँ भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके पश्चात् पुष्प गुच्छ से प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव जायसवाल, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती मधु त्रिपाठी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

[wp1s id="1076"]

WhatsApp_Image_2026-01-15_at_8.48.49_PM__2_-577x1024 सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस एवं सैनिक दिवस का आयोजन

तत्पश्चात् अपने उद्बोधन क्रम में सूबेदार मेजर सुनील सिंह ने कहा कि- अपने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर 1990 में आर्मी आर्डिनेन्स कोर में भर्ती होकर सैन्य सेवा को अपनाया एवं लद्दाख व कश्मीर की विषम परिस्थितियों में अपने सैन्य जीवन के अनुभव को कैडेट्स से साझा किया एवं कारगिल युद्ध में भी अपनी महति भूमिका निभाई।

WhatsApp_Image_2026-01-15_at_8.48.49_PM__3_-1024x577 सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस एवं सैनिक दिवस का आयोजन

कमाण्डर रंजीत सिंह बिस्ट ने जल सेना की पनडुब्बी में अपने गुजारे सैन्य सेवाओं के बारे में बताते हुए कहा कि- पनडुब्बी के अन्दर 50 डिग्री से ज्यादा तापमान में रहना, नहाने के लिए पानी न मिलना तथा आराम के लिए समय न मिलना और पूरे समय समुद्र के ऊपर निगरानी करना, 03 और 4 माह बाद सूर्य का दर्शन होना एक जल सैनिक के लिए आम बात है। सार्जेण्ट राकेश शिवहरे ने अपने सम्बोधन में कहा कि- वे प्रथम बैकुण्ठपुर निवासी है जिन्होनें वायु सेना में अपनी नौकरी ग्रहण की और 1971 के युद्ध में इन्होनें अपनी सेवाएं देते हुए देशभक्ति का परिचय दिया। कैप्टन आर0 एस0 तिवारी ने बताया कि- 1961 में भारतीय सेना में शामिल हुए, उन्होनें 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लिया और अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारतीय सेना को दोनों युद्धों में जीत दिलाई। विद्यालय के एस0 एम0 डी0 सी0 सदस्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री गीता प्रसाद नेमा ने सैनिको के सम्मान में एक सुमधुर स्वरचित गीत अपना आवाज में प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अंत में सभी अतिथियों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। समस्त कार्यक्रम कमान अधिकारी सेन्थिल कुमार एस0 के निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अमित यादव के मार्गदर्शन में एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल के देखरेख में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन मो0 ताहिर आजमी ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो ने किया। कार्यक्रम का समापन एन0 सी0 सी0 गीत एवं भारत माता की जय घोष से हुआ।

WhatsApp_Image_2026-01-15_at_8.48.49_PM__4_-577x1024 सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस एवं सैनिक दिवस का आयोजन
इसी तारतम्य में 15 जनवरी 2026 को भारतीय सेना दिवस का आयोजन मिनी स्टेडियम स्थित शहीद स्मारक में सैनिक कल्याण बोर्ड जिला- कोरिया के द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे के विशिष्ट आतिथ्य एवं लेफ्टिनेंट कर्नल जे0 के0 देवांगन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। एन0 सी0 सी0 ट्रुप बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल एवं कैडेट्स के द्वारा शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत का आयोजन सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुनील सिंह, श्री गीता प्रसाद नेमा एवं टीम के द्वारा के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्री दीपक साहू, श्री विमल कुमार, श्री सुभाशीष, मो0 ताहिर आजमी, श्री प्रभात मिश्रा, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्रीमती नाजिमा खातून, श्रीमती सरिता खलखो, श्रीमती कल्पना जायसवाल, श्रीमती साजदा खातून, श्रीमती ममता ओझा, श्री निर्मल सोनी, श्री किशोर मोहन्ती, दिनेश, चन्द्र प्रकाश, अल्फिया सहित विद्यालय परिवार सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
(संजीव कुमार जायसवाल)
बैकुण्ठपुर, जिला- कोरिया (छ.ग.)

 

   

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!