
एस0के0 रूप
मनेंद्रगढ/छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष राज्योत्सव समारोह में शहर के होनहार प्रतिभाशाली युवा अनमोल सिंह सलूजा ने दूसरे दिन अपनी गायकी से धूम मचा दी लोगों ने इसकी जमकर सराहना की ।

विदित हो कि अनमोल कनाडा में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संगीत व गायन में विशेष रूचि है राज्योत्सव के अवसर पर इन्होंने हिंदी व पंजाबी दोनों भाषाओं में गीत की प्रस्तुति दी उनकी गायकी ने राज्योत्सव कार्यक्रम में मंच की रौनक बढ़ा दी सभी वर्ग ने प्रस्तुति का आनंद लिया ।
अनमोल सिंह सलूजा ने संगीत व गायन के क्षेत्र में कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त किए हैं उन्हें कोरिया जिले के सर्वोच्च सांस्कृतिक सम्मान स्व. रूद्र प्रसाद ‘रूप’ स्मृति सांस्कृतिक सम्मान से नवाजा गया है उन्हें विभिन्न अवसर पर सम्मानित किया गया है इनके पिता चरणजीत सिंह सलूजा व्यापार जगत के साथ-साथ पत्रकारिता जगत में भी कृतिमान स्थापित किए हुए हैं अनमोल की सुमधुर प्रस्तुति के लिए उनके शुभचिंतक प्रशासनिक अमला साहित्य अन्य ने शुभकामनाएं प्रेषित की वहीं जिला प्रशासन एमसीबी के द्वारा स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र एवं नगद राशि प्रदत्त की गई।



