कोरिया

रायसोनी मेमोरियल सरगुजा संभाग स्तरीय रेपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

51हज़ार का नगद इनाम ,ट्रॉफी ,और मेडल

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ जी एच आर राय सोनी स्पोर्ट्स एन्ड कल्चरल फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित , छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त कोरिया ज़िला शतरंज संघ के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को एक दिनी सरगुजा संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बैकुण्ठपुर में किया जा रहा है उक्त स्पर्धा में 51 हज़ार के नगद इनाम वितरित किये जायेंगे , आज इस स्पर्धा का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव आईसेक्ट कालेज के डायरेक्टर नरेश सोनी ,अंतरराष्ट्रीय लेन हॉकी प्लेयर सुमित्रा ,प्राचार्य राजीव जायसवाल के आतिथ्य में तथा कोरिया ज़िला शतरंज संघ राजेन्द्र सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ इस स्पर्धा में सरगुजा ज़िला ,बलरामपुर जिला, कोरिया ज़िला , मनेंद्रगढ़ जिला, सूरजपुर जिला ,जशपुर जिला के कुल 116 शतरंज खिलाड़ी ज़ोर आज़माईश कर रहे है जिसमे 6 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है कोरिया ज़िला शतरंज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा संघ पिछले दो वर्षों में लगभग 1 दर्जन से ज़्यादा सरगुजा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर चुका है,हमारी सक्रीयता ज़िले में लगातार बनी हुई है ,उन्होंने कहा कि प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में हम लगातार इस क्षेत्र में प्रतियोगितायें आयोजित कर पा रहे उन्होंने संभाग के शतरंज खिलाड़ियों को इस स्पर्धा में ज़्यादा संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है,टूर्नामेंट ऑफिसियल में अब्दुल शमीम ,शगुफ्ता खानम, आशीष गुप्ता, शेषरतन जायसवाल, संवर्त कुमार ‘रूप’,बी मनियन, अंजुम मेडम,आनंद कुमार तिवारी, योगेश गुप्ता, रविशंकर , योगेंद्र गुप्ता, सुनीता राजवाड़े की सक्रिय भूमिका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!