
बैकुण्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में अध्ययनरत रहे दो शहीद छात्र शहीद बृजभूषण लाल श्रीवास्तव एवं शहीद हसनैन अंसारी के वीरता को याद करने और श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. एम.सी.हिमधर के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं बताया कि शहीद बृजभूषणलाल श्रीवास्तव बी.ए. के छात्र रहे जो 15.03.2007 को बस्तर में नक्शलवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए। शहीद हसनैन अंसारी बी.कॉम. के छात्र रहे जो बस्तर में ही नक्शलवादियों से लड़ते हुए 11.06.2011 को शहीद हुए। महाविद्यालय परिवार को इन दोनों शहीदों के वीरता पर गर्व है।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अनुरंजन कुजूर कार्यक्रम अधिकारी ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित किया और कहा कि राष्ट्रसेवा से बढ़कर कोई सेवा नही हैं जब भी देश के लिए कुछ करने का अवसर मिले राष्ट्रसेवा करने के लिए तत्पर रहें। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दोनो शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।



