कोरिया

जी एच रायसोनी मेमोरियल सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को

51हज़ार का नगद इनाम ,ट्रॉफी ,और मेडल

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर में फिर बिछेगी बिसात होगा शह मात का खेल

बैकुण्ठपुर/ जी एच आर राय सोनी स्पोर्ट्स एन्ड कल्चरल फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित , छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन के निर्देशन में कोरिया ज़िला शतरंज संघ के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को एक दिनी सरगुजा संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बैकुण्ठपुर में किया जा रहा है उक्त स्पर्धा में 51 हज़ार के नगद इनाम वितरित किये जायेंगे ,कोरिया ज़िला शतरंज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि जी.एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ में शतरंज खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ि‌यों को एक प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा है ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर शतरंज के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर सके।
उल्लेखनीय है कि जिला शतरंज संघ पिछले दो वर्षों में लगभग 1 दर्जन सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताए आयोजित कर चुका है,
प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में लगातार इस क्षेत्र में प्रतियोगितायें आयोजित हो रही है,जी एच रायसोनी व कल्पना प्रकाश फाउंडेशन के मंशानुरूप कोरिया ज़िला शतरंज संघ द्वारा 24 अक्टूबर को बैकुण्ठपुर में 1 दिवसीय रैपिड शतरंज स्पर्धा का भव्य आयोजन किया जा रहा है इस स्पर्धा में कुल 51 हज़ार के नगद इनाम है जिसमे ओपन वर्ग में , प्रथम 10000 द्वितीय 6000, तृतीय 3500,चतुर्थ 2100 , पंचम 1500 , छठवाँ 1000 , सातवाँ 700 , आठवाँ 600 , नवम 500 , दसवाँ 500
बेस्ट महिला प्रथम 1000 ,द्वितीय 500, बेस्ट वेटरन प्रथम 1000 , द्वितीय 500

इस प्रकार अंडर 17 बालक, वर्ग में
प्रथम 2100
द्वितीय 1500
तृतीय 1100
चतुर्थ। 800

बालिका वर्ग में
प्रथम 2100
द्वितीय 1500
तृतीय 1100
चतुर्थ। 800

अंडर 13 बालक वर्ग में
प्रथम 2100
द्वितीय 1500
तृतीय 1100
चतुर्थ। 800
अंडर 13 बालिका वर्ग में
प्रथम 2100
द्वितीय 1500
तृतीय 1100
चतुर्थ। 800
अंडर 9 बालक वर्ग
प्रथम ट्रॉफी
द्वितीय ट्रॉफी
तृतीय ट्रॉफी
अंडर 9 बालिका वर्ग में
प्रथम ट्रॉफी
द्वितीय ट्रॉफी
तृतीय ट्रॉफी
टूर्नामेंट ऑफिसियल में अब्दुल शमीम ,शगुफ्ता खानम, आशीष गुप्ता, शेषरतन जायसवाल, बी मनियन, अंजुम मेडम, संवर्त कुमार रूप ,आनंद कुमार तिवारी, है

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!