राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग कोरिया एवं गंगा श्री सिनेप्लेक्स बैकुंठपुर के संयुक्त तत्वाधान में “द बंगाल फाइल्स“ मूवी निःशुल्क दिखाई गई

कोरिया/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग कोरिया एवं गंगा श्री सिनेप्लेक्स बैकुंठपुर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को सायं 6 बजे से “द बंगाल फाइल्स” मूवी बैकुंठपुर के गंगा श्री सिनेप्लेक्स सिनेमाघर में नि:शुल्क दिखाई गई। पूरा हाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों , राष्ट्रवादी विचारकों और युवाओं से भरा हुआ था।

इस फिल्म में मुख्य रूप से इतिहास के उस काले अध्याय का दर्शन कराया गया है जब देश के विभाजन को लेकर लार्ड माउंटबेटन, जवाहरलाल नेहरू और मुहम्मद अली जिन्ना के बीच देश के बंटवारे की बातें होती थीं। जहां अंग्रेज़, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना मुसलमानों के लिए एक अलग देश बनाने की मांग करते हैं।

यदि आप इतिहास के अंधेरे और दर्दनाक पहलुओं के साथ वर्तमान के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ को समझना चाहते हैं, तो ‘द बंगाल फाइल्स’ देखना जरूरी है।यह हमें आज के दौर के साथ-साथ 1946-47 के उस अशांत बंगाल में ले जाती है, जब कलकत्ता नरसंहार, डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली दंगे जैसी भयानक घटनाएं घटी थीं। जिसमें हिंदुओं पर व्यवस्थित रूप से हमले किए, जिसमें हत्याएं, बलात्कार, जबरन धर्मांतरण, घरों की लूट और आगजनी शामिल थी। द बंगाल फाइल्स’ आपको 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली दंगों की वीभत्सता के सबसे काले पहलू से रूबरू कराती है।



