छत्तीसगढ़

खेल जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक : सांसद कमलेश जांगड़े

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

संवाददाता

जांजगीर-चांपा / राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज प्रातः 7 बजे फिटनेस रैली मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान से प्रारंभ होकर कचहरी चौक होते हुए हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक निकाली गई। कार्यक्रम के माध्यम से फिटनेस के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया।

फिटनेस रैली में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, जांजगीर-चांपा विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढे़वाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय, डीएफओ हिमांशु डोंगरे, पार्षदगण, खेल संघ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े ने उपस्थित जनों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलकूद से युवा पीढ़ी न केवल स्वस्थ रहती है, बल्कि उनमें अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं से कहा कि वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, राज्य और देश का नाम गौरवान्वित करें। इस दौरान सांसद जांगड़े ने सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रस्साकशी तथा हैंडबॉल, हॉकी खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव ने किया।

खिलाड़ियों एवं संघ पदाधिकारी का किया गया सम्मान :

[wp1s id="1076"]

कार्यक्रम के दौरान सांसद, विधायक सहित अतिथियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल संघों के पदाधिकारियों को भी उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

30 एवं 31 अगस्त को जिले में होंगे विविध खेल कार्यक्रम का आयोजन :

30 अगस्त को खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी, डाईट में रस्साकसी, सीटी क्लब में वालीबाल, सेजेस हॉल जांजगीर में खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद व फिटनेस टॉक, हाई स्कूल मैदान जांजगीर में फुटबाल व कराते का आयोजन किया जाएगा। 31 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक, नेताजी चौक लिंक रोड होते हुए वापस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक सायकल रैली एवं हसदेव पब्लिक स्कूल (लछनपुर) चांपा में अंडर 19 वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!