
बैकुण्ठपुर / मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत् शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरूष इकाई के द्वारा प्राचार्य एवं जिला संगठक डॉ0 एम0 सी0 हिमधर के संरक्षण व मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी द्वय श्रीमती जयश्री प्रजापति एवं अनुरंजन कुजूर के नेतृत्व में मोर तिरंगा मोर अभिमान के तहत् हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बैकुण्ठपुर शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के प्रांगण से हुआ। इस अवसर पर श्री मोहित पैकरा अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया, श्रीमती वन्दना राजवाड़े उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया, श्रीमती नविता शिवहरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर, श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, श्री देवेन्द्र तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राचार्य ने आगवानी किया। तिरंगा रैली देशभक्ति नारों जैसे- – हर घर तिरंगा घर- घर तिरंगा, तिरंगा हमारी शान है भारत की पहचान है, हम सबने ठाना है घर घर तिरंगा फहराना है, भारत माता की जय के साथ महाविद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए पुलिस लाईन ग्राउण्ड में जाकर समाप्त हुई। जिसमें रासेयो स्वयं सेवकों, शहर के गणमान्य नागरिकों, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर एवं शासकीय कन्या उ0 मा0वि0 बैकुण्ठपुर की छात्राएं, भारत स्काउट गाईड के विद्यार्थी एवं रामानुज महाविद्यालय के विद्यार्थी ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। आजादी के पूर्व दिवस आयोजित स्वतंत्रता एवं सद्भावना दौड़ में भी सहभागिता किया। साथ ही महाविद्यालय प्रांगण में सभी प्राध्यापकों, स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को अपने घरों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए अपील किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 जी0 के0 मिश्रा, डॉ0 ए0 देऊस्कर, डॉ0 विनय कुमार शुक्ला, श्रीमती जयश्री प्रजापति, भूपेन्द्र सिंह, डॉ0 संदीप सिंह, डॉ0 रामयश पाल, डॉ0 प्रदीप द्विवेदी, डॉ0 प्रवीण कुमार पाल, श्रीमती कंचन जायसवाल, नीलम गोयल, श्रीमती अर्चना द्विवेदी, डॉ0 अर्चना पाण्डेय, डॉ0 सुनीता सिंह, संध्या कुमारी, योगेश्वर साय, इम्तियाज अली, पुष्पराज सिंह, आंशी पाटले, मो0 आरीफ ढेबर, राजकुमार, विशाल टोप्पो, शिव कुमार, मनमोहन कुमार, संजय, पवन सहित वरिष्ठ स्वयं सेवक कृष्णा राजवाड़े, तनुप्रिया, धनेश्वर, संजना, नीलम, तनिषा, निशा, दिव्या, रोशनी, ललिता, नीरज, लवकुश, श्रेयष, अंकित, अनुज, सागर, करण, विकास, शिव, अंकित मोदी और शशि कुमार की सक्रिय सहभागिता रही।
(प्रो0 एम0 सी0 हिमधर)
जिला संगठक
जिला- कोरिया एवं सूरजपुर



