
मनेंद्रगढ़/ कल पुण्यतिथि के अवसर पर पार्श्वगायक स्व.मोहम्मद रफ़ी साहब को स्थानीय कलाकारों ने उनके गीत गाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया.नगर के विमलश्री टाकीज में आयोजित संगीत संध्या कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों सहित काफ़ी संख्या श्रोतागण उपास्थित हुये व कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना कर उसहवर्धन किये.सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती व मूर्धन्य गायकों की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया.तत्पश्चात् नगर के चर्चित गायक रमेश गुप्ता के द्वारा राग यमन में गणेशवंदना प्रस्तुत कर सुरमई शाम की शुरुआत की गई.

सौम्या गुप्ता ने वर्षाऋतु पर आधारित राग दुर्गा में बंदिश प्रस्तुत किया.इसके पाश्चात स्थानीय कलाकार नरोत्तम शर्मा,गौतम शर्मा,मुकेश गुप्ता,वेदप्रकाश पांडेय,शैलेश जैन,हरमहेंद्र खनूजा,मोतीलाल यादव,मनोज कुमार सिंह,राजेश जैन-आशा जैन,रतिन शर्मा,ज़हीर ख़ान,नीतेश पोद्दार,लवकुश पांडेय,वैष्णवी सोनी,आदित्य शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फ़िल्मी गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं.

ऑर्केस्ट्रा में तरूणदास,दीपक चन्द्रा,अमन शर्मा,अनीश,लकी जैन,सुनील,राम टोप्पो की प्रमुख भूमिका रही.

इस अवसर पर नगर में फ़िल्माया गया छत्तीसगढ़ी गीत तोला घुमाहूँ एम.सी.बी ज़िला का गणमान्य अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया.इस गीत के गायक व गीतकार रमेश गुप्ता ने बताया कि इसकी शुटिंग मनेंद्रगढ़ शहर व आसपास के रमणीय स्थलों में हुई है.ख़ास बात यह है कि इस गीत की रिकॉर्डिंग भी नवस्थापित मुरली स्टूडियो,मनेंद्रगढ़ में हुई साथ ही इसके संगीतकार,गीतकार,गायक,रिकॉर्डिस्ट,कैमरामैन व अभिनय करने वाले सभी कलाकार मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के ही हैं.दर्शकों व श्रोताओं ने विमोचन के दौरान बड़े पर्दे पर इस गीत का लाइव आनंद लिया.यह अनूठी प्रस्तुति सभी को ख़ूब पसंद आयी.कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि व नगरपालिका अध्यक्ष के पति सरजू यादव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा,ग्रीन वैली क्लब के अध्यक्ष संजय गायकवाड़,संबोधन साहित्य संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव,छत्तीसगढ़ी लोक कला कल्याण के प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह,Ibc-24 मनेंद्रगढ़ के ब्यूरो चीफ सतीश गुप्ता,ख़बर भारत-न्यूज़ ऑवर चीफ पंकजकांत दुबे,डी.के श्रीवास्तव,राकेश गुप्ता,अरविंद सराफ़,अरुण अग्रवाल,डॉ.करण,जमील शाह सुनैना विश्वकर्मा सहित अन्य पार्षदगण,पुष्करलाल तिवारी,श्रवण विश्वकर्मा,अमित दीवान सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे.कार्यक्रम का सफल संचालन वीरांगना श्रीवास्तव ने किया.



