कोरिया

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में केन्द्राध्यक्षों का ब्रीफिंग आयोजित हुआ

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2025 को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जा रही है। जिसके लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।अपर कलेक्टर श्री ए. के. मरकाम जी के अध्यक्षता में केन्द्राध्यक्षों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिला समन्वयक डॉ. एम. सी. हिमधर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और व्यापम के नये दिशा निर्देश की जानकारी दी गई। परीक्षा दिवस को 3 घंटे पहले परीक्षा केंद्र खोलना है। 2.30 घंटे पहले फ्रिस्किंग करने वाले पुलिस बल की उपस्थिति होगी। दो घंटा पूर्व परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में पहुंचेंगे। पहले चरण में अतिरिक्त वीक्षक द्वारा प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के द्वारा पहचान सुनिश्चित किया जाएगा,व्यापम द्वारा निर्धारित ड्रेसकोड.. हल्के रंग का आधे बांह वाले कपड़े पहनने , फुटवियर के रूप में चप्पल पहनने और कान में किसी भी तरह का आभूषण नहीं पहनने की जांच की जाएगी। जो परीक्षार्थी उक्त ड्रेसकोड का पालन नहीं करेगा उसे परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा । परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण , इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी,पर्स,पाऊच,स्कार्फ,बेल्ट टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। द्वितीय चरण में पुलिस बल द्वारा हैण्ड मेंटल डिटेक्टर द्वारा जांच की जाएगी, हाथों से फ्रिस्किंग किया जाएगा। महिला परीक्षार्थियो के जांच के लिए अस्थाई कक्ष बनाएं । धार्मिक और सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में सामान्य समय से पहले पहुंचना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी।फ्रिस्किंग बाद परीक्षार्थी सीधे परीक्षा कक्ष में प्रवेश करेंगे , जहां एक वीक्षक पुनः जांच कर सही रोल नंबर के सीट पर बिठायेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व अर्थात 10.30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, उसके बाद परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा और परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षार्थी का परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित रहेगा। नए प्रपत्र ज्ञ-107 ज्ञ-108 ,ज्ञ-109 के बारे में जानकारी दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगेगा इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा व्यापम द्वारा पूर्व में परीक्षा संचालन के लिए जो दिशा निर्देश जारी रहा है उसी के अनुरूप परीक्षा का संचालन करना है। अपर कलेक्टर श्री मरकाम जी ने केन्द्राध्यक्षों से कहा कि व्यापम के नए दिशा निर्देश का अक्षरशः पालन कराना है विशेषकर परीक्षा ड्रेसकोड और समय का पालन सुनिश्चित करावें । मुख्य द्वार पर जांच के लिए ऐसे शिक्षक की डयूटी लगावें जिसमें विनम्रता और सख्ती दोनों का स्वभाव हो, जो परीक्षार्थियों को अच्छे से समझा सके। किसी प्रकार का विवाद न करें। परीक्षा दिवस को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद रहेगी। नये दिशा निर्देश को लागू करने में आने वाले व्यवहारिक समस्याओं पर चर्चा किया गया। परीक्षा केंद्रों में ड्रेसकोड और परीक्षार्थी के समय पर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए व्यापम द्वारा निर्धारित समय सारिणी का लगातार व्यापक प्रचार प्रचार करने को कहा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!