बैकुण्ठपुर/ शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर जिला- कोरिया (छ.ग.) से 2024-25 में आयोजित राष्ट्रीय खोज परीक्षा में 8 विद्यार्थियों और प्रयास परीक्षा में 04 विद्यार्थियां का चयन हुआ है, चयनित विद्यार्थियों के नाम राजकमल सिंह, प्रियांशु, दिलेश्वर सिंह, संतोष कुजूर, अनोहर सिंह, अजय सागर, संदीप कुमार, अमृत है।

छात्रों के चयन परीक्षा में शिक्षक श्री उमेश सूर्यवंशी, श्री विक्रम वर्मा, श्री सोमेश्वर दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयन होने पर इन्हें छ0ग0 शासन की ओर से कक्षा- 9 वीं से 12 वीं तक 1100=00 रूपये की छात्रवृत्ति प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। छात्रों के प्रयास एवं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज में चयन होने पर प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो और प्रधान पाठक श्री आर0 पी0 शुक्ला एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई देते हुए चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें प्रेषित की।



