
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
एस. के.‘रूप’
कोरिया/ बैकुंठपुर शहर में बढ़ रहे मच्छरजनित रोगों के रोगथाम के लिए बाजारपारा वार्ड के पार्षद अंकित गुप्ता (लवि) के द्वारा कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया।

विदित हो कि नगरपालिका क्षेत्र में विगत कई दिनों से बरसात के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे मच्छरजनित बीमारियां जैसे मलेरिया ,डेंगू आदि की समस्या को ध्यान में रखते हुए वार्ड के विभिन्न जगहो एवम वार्ड के घरों में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया ।
[wp1s id="1076"]



