
बैकुण्ठपुर/ शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर जिला- कोरिया (छ.ग.) में दिनांक 11.07.2025 को एन0 सी0 सी0 प्रथम वर्ष कैडेट्स भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई।

इस दौरान दौड़ और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं लिखित परीक्षा के बाद 56 कैडेट्स का चयन किया गया। कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार एस0 के निर्देशन एवं सूबेदार मेजर डूंगर सिंह के मार्गदर्शन में 1 छ0ग0 बटालियन एन0 सी0 सी0 कोरबा से आए सूबेदार जनरैल सिंह और हवलदार परमजीत सिंह ने एन0 सी0 सी0 की भर्ती प्रक्रिया पूरी की। एन0 सी0 सी0 अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सभी कैडेट्स का शारीरिक प्रशिक्षण में कराते हुए कैडेट्स की ऊंचाई, वजन किया गया। सभी कैडेट्स के सीट अप, पुश अप एवं अन्य अभ्यास के द्वारा पूर्ण शारीरिक परीक्षण किया जाकर 56 कैडेट्स का चयन एन0 सी0 सी0 प्रथम वर्ष के लिए किया गया। सूबेदार जनरैल सिंह द्वारा कैडेट्स को सेना की महत्वता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अगले दो वर्षो तक कैडेट्स को एकता और अनुशासन का पालन करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। हवलदार परमजीत सिंह ने कैडेट्स को भारतीय सैनिकों के स्वस्थ रहने के गुर सिखाते हुए अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने की समझाईश दी।
उक्त कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा सभी चयनित कैडेट्स को देश के प्रति प्रेम, भाईचारा, नेतृत्व, साहस, आदि की भावना को अपनाने के लिए अभिप्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक आर0 पी0 शुक्ला, व्ही0 जे0 मित्रा, राजीव जायसवाल, प्रभात मिश्रा, वाई0 के0 मिश्रा, आर0 एस0 गुप्ता, ममता पाण्डेय, नाजिमा खातून, मधु त्रिपाठी, किरण शुक्ला, रत्ना पटेल, कल्पना जायसवाल, सरिता खलखो, अमिता शर्मा, साजदा खातून, दीपक साहू, रेशम लाल, त्रिलोकी नाथ पटेल, मेघनाथ मुकर्जी, ममता ओझा, अनुराधा जायसवाल सहित समस्त स्टॉफ ने कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की।



