कोरिया

शहर के सड़कों में पशुओं का बसेरा दुर्घटना की बनी रहती है आशंका जनजीवन प्रभावित प्रशासन को ध्यान आकर्षण की अत्यंत आवश्यकता

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ शहर के सड़कों में पशुओं का जमघट लगा रहता है शहर के ओडगी नाका, कलेक्टर रोड, चेर रोड, महलपारा रोड, बाजारपारा,जूनापारा, प्रेमाबाग, अस्पताल रोड, बस स्टैंड रोड,गेज नदी रोड, कुमार चौक स्कूलपारा रोड में पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। दिन में सड़कों में पशुओं के जमावड़ा के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है और आने वाले दिनों के वर्षा काल में इसकी संभावना बढ़ सकती है रात्रि काल में इन स्थानों पर पशुओं का बसेरा हो जाता है रात्रि में ट्रक आदि से दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं ।ग्रामीण क्षेत्र व शहर के आसपास कृषि कार्य प्रारंभ हो गया है कृषक भी आवारा पशुओं को खदेड़ देते हैं और यह पशु शहर की सड़कों में बसेरा बना लिया करते हैं।

पशु मालिकों पर हो कार्रवाई;

ऐसे पशु मालिक जो दुग्धकाल में पशुओं का स्वार्थ वर्ष पालन पोषण करते हैं और फिर खुले में आवारा छोड़ देते हैं इन पर कार्यवाही होना जरूरी है। इन्हें चिन्हांकित किया जाए पशु विभाग के टैग से पकड़ा जाए और कार्यवाही की जाए जो जरूरी है।

नगर पालिका का टीम अब तक नहीं बनी:

पिछले वर्ष नगर पालिका द्वारा पशुओं को उचित स्थान में रखने एवं दुर्घटनाओं को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया था जिससे कुछ हद तक दुर्घटनाओं में अंकुश लगा था, इस वर्ष अभी तक कोई टीम गठित नहीं हुई है जरूरी है कि प्रशासन कांजी हाउस प्रणाली विकसित करें जहां पशुओं को चारा पानी की व्यवस्था हो ताकि जन जीवन प्रभावित न हो और पशु मालिकों भी पशुओं का संवर्धन करें व खुले में आवारा नहीं छोड़े।

[wp1s id="1076"]

दुर्घटनाओं में इंसान व पशु दोनों प्रभावित :अनुराग दुबे

गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे अन्नू ने कहा कि बरसात शुरू होते ही बैकुंठपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में गौवंश का डेरा रोड में जमा हो गया है वाहन चालकों को भारी दिक्कत होता है रोड में प्रतिदिन गौ वंश का एक्सीडेंट से मौत हो रहा है गांव वंश से टकराने में आम इंसान भी बुरी तरह घायल हो रहे हैं पिछले वर्ष जिला प्रशासन के आदेश से नपा द्वारा 10 आदमियों की नियुक्ति की गई थी शहरी क्षेत्र में जो रोड से गौ वंश को किनारे करते थे लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हुआ है दो-तीन व्यक्ति से यह संभव नहीं है नगर पालिका जल्द से जल्द समस्या का निदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!