मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

चिरमिरी जिला अस्पताल में भरा पानी, पहली बारिश में खुली गुणवत्ता की पोल

अस्पताल में बारिश का पानी भरने से मरीजों उनके परिजन और स्टाफ परेशान रहा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/ जिले के चिरमिरी स्थित जिला चिकित्सालय में पहली बारिश में ही गुणवत्ता की पोल खुल गई. अस्पताल में पानी भर गया, जिससे मरीजों और अस्पताल के स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा.

3-7-191x300 चिरमिरी जिला अस्पताल में भरा पानी, पहली बारिश में खुली गुणवत्ता की पोल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों लगभग छह महीने पहले इस जिला अस्पताल का उद्घाटन किया गया है, लेकिन महज दो दिनों की बारिश में ही छत का पानी अस्पताल के फर्श और अन्य कमरों में जाने लगा. इससे अस्पताल के स्टाफ और मरीज परेशान हुए. हालांकि सफाई कर्मचारियों द्वारा पानी निकाल दिया गया.

4-5-189x300 चिरमिरी जिला अस्पताल में भरा पानी, पहली बारिश में खुली गुणवत्ता की पोल

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर अस्पताल में बारिश का पानी
मरीजों की परेशानी का बना सबब
अस्पताल में भर्ती मरीज भुवनदास ने बताया कि बारिश के बाद अस्पताल में पानी भर गया था, जिसे निकाल लिया गया है. लेकिन यहां के शौचालय में पानी नहीं है, जिससे वार्ड में भर्ती मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.

[wp1s id="1076"]

बहुत जोरदार बारिश हुई. पानी पूरा अस्पताल में फैल गया. अस्पताल में कुछ अव्यवस्था है. पुरुष टॉयलेट में पानी नहीं आता है.-

भुवनदास, भर्ती मरीज अस्पताल स्टाफ का बयान: हेल्प डेस्क मितानिन प्रमिला ने बताया कि अचानक अस्पताल में बारिश का काफी पानी आ गया था. चूंकि उस समय ओपीडी बंद था, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई और बारिश बंद होने के बाद पूरा पानी निकाल दिया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!