
संवाददता
बैकुन्ठपुर/ गत् दिवस दिनांक 30 अप्रैल 2025 को शासकीय आदर्श रामानुज उ. मा. विद्यालय बैकुण्ठपुर के स्टॉफ कक्ष में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता द्वय श्रीमती पद्मजा वर्मा और श्री तपानाथ पाठक के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा श्रीमती पद्मजा वर्मा और श्री तपानाथ पाठक का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। तत्पश्चात् श्रीमती पद्मजा वर्मा और श्री तपानाथ पाठक ने विद्यालय में बिताये गए अपने अनुभवों को समस्त स्टॉफ से साझा किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होनें कहा कि- जब कभी भी विद्यालय के छात्रों को उनकी शैक्षणिक संबंधी आवश्यकता होगी, वे सहर्ष अपना योगदान देंगे।
ज्ञातव्य हो कि श्रीमती पद्मजा वर्मा व्याख्याता जीव विज्ञान ने इस विद्यालय में दिनांक 11 फरवरी 2011 को पदभार ग्रहण करते हुए लगातार 14 वर्षो तक अपनी सेवाएं विद्यालय में प्रदान की।

इनका व्यवहार बेहद मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व की है। वहीं श्री तपानाथ पाठक व्याख्याता गणित ने दिनांक 26 जून 2017 को पदभार ग्रहण करते हुए 08 वर्षो तक अपनी सेवाएं दी। श्री पाठक हंसमुख एवं अच्छे व्यक्तित्व से परिपूर्ण है। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी उपस्थित थे। उपरोक्त दोनों व्याख्याताओं के विदाई समारोह में अपने उद्बोधन में उन्होनें कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है, जिसे सभी शासकीय सेवकों को एक दिन इस प्रक्रिया से गुजरना है। अपनी पहली पारी से निवृत्त होने के पश्चात् वे अपनी दूसरी पारी के जिम्मेदारियों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करेंगें ऐसी आशा है। विदाई समारोह के संगीतमय कार्यक्रम में श्री राजीव जायसवाल व्याख्याता, श्री संजीव कुमार जायसवाल एन. सी. सी. अधिकारी, श्री विमल कुमार व्यायाम शिक्षक, श्रीमती किरण शुक्ला व्याख्याता, श्री प्रभात मिश्रा व्याख्याता, श्रीमती तारावती पाण्डेय द्वारा इस अवसर पर अपने विचार गीत एवं कविताओं के माध्यम से व्यक्त किये। प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ के द्वारा दोनों व्याख्याताओं को विद्यालय की ओर से श्रीफल, शाल एवं उपहार भेंट किया गया। प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन मो0 ताहिर ने किया। इस अवसर पर श्री वाई0 के0 मित्रा, श्री आर0 एस0 गुप्ता, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती नाजिमा खातून, श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्रीमती कल्पना जायसवाल, श्रीमती साजदा खातून, श्रीमती अमिता शर्मा, श्री दीपक साहू, श्री रेशम लाल, श्री आर0 सी0 भोर्तिया, श्रीमती अनुराधा जायसवाल, श्री विक्रम, अल्फिया, प्रकाश चन्द्र राजवाड़े, दिनेश कश्यप, अमृत लाल एवं अन्य विद्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।



