
बैकुंठपुर/ शिक्षा के क्षेत्र में खासतौर पर गणित विषय की बात हो तो स्व एमआर ठाकुर द्वारा स्थापित ठाकुर अजय सिंह हाई स्कूल स्कूलपारा बैकुंठपुर का नाम अग्रणी रहा है। इस विद्यालय ने कई होनहार छात्र दिए है इंजिनियर,डॉक्टर,शिक्षक,,राजनीति,प्रशासन जैसे समाज के अलग अलग कार्यक्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे है। इसी विद्यालय के कक्षा पांचवी में अध्ययनरत छात्र नैतिक सिंह पिता विजय कुमार सिंह का चयन नवोदय विद्यालय हेतु हुआ है। गौर करने लायक बात है कि नैतिक ने कभी कोई कोचिंग नही किया आमतौर पर आजकल पहली से ही बच्चों को ट्यूशन कोचिंग हेतु पालक भेज दिया करते है। छात्र ने अपनी मेहनत की और सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन प्राचार्य पार्वती यादव और उपप्रबंधक मनीष कुमार सिंह सहित परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय में भी प्राचार्य और शिक्षकगणो ने छात्र का हौसला बढ़ाते हुए सम्मानित किया।



