उत्तम स्वास्थ्य के लिए हास्य आवश्यक, सामाजिक समरसता के लिए भी प्रसन्न रहना जरूरी -जसवीर

मनेद्रगढ़/ पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर योग स्थल प्रांगण में सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं समाजसेवी जसवीर सिंह कालरा के द्वारा दैनिक जीवन में हास्य की अहमियत बताते हुए विभिन्न हास्य योग का अभ्यास कराया। हास्य के विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपने हास्य प्रसंग एवं विशिष्ट शैली के कारण छत्तीसगढ़ में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले जसवीर सिंह कालरा उर्फ जस्सू भैया का पतंजलि योग समिति की ओर से, जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय, बबलू सिंह रैना, सुनीता शर्मा बबली , नीलम दुबे पिंकी रैना, पिंकी सलूजा, इरा कर राकेश अग्रवाल ने योग समिति की ओर से उनका स्वागत किया। हास्य योग समिति के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल के द्वारा हृदय, रीढ की हड्डी, जोड़ों के दर्द एवं फेफड़ों के स्वस्थ रखने हेतु विभिन्न हास्य योग का प्रदर्शन किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हास्य योग के माध्यम से पहचान बनाने वाले योग गुरु जितेंद्र सिह कोही से जुड़े जसवीर सिंह कालरा ने कहा कि -मनुष्य के जीवन में अवसाद, निराशा, संघर्ष, अकेलापन, व्यक्तित्व के विकास में बाधक बनते हैं इन समस्याओं के निजात पाने के लिए हास्य को जीवन में उतारना बहुत जरूरी है ।हास्य से जहां सामाजिक समरसता बढ़ती है वही व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। इस अवसर पर, हास्य योग सेवा समिति के शुभंकर चक्रवर्ती, आर्यन केसरवानी, जुगल किशोर केसरवानी ,तपन दत्ता, कमल सिंह यादव, प्रभात वर्मा ,मोहन अग्रवाल, प्रेमचंद गुप्ता संदीप कुमार शुक्ला, संतोष कुमार जैन, राकेश अग्रवाल ,डा आरपी त्रिपाठी, एवं पतंजलि योग समिति की पिंकी रैना, इरा कर , विवेक कुमार तिवारी ,विष्णु प्रसाद कोरी, अभिषेक द्विवेदी, नीलम दुबे बबली सिंह,सुनीता शर्मा,जगदंबा अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन जसवीर सिंह रैना ने किया।



