
एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर / शुक्रवार दिनांक 21 मार्च को स्थानीय नपा प्रशासन के सामान्य सभा परिषद की बैठक रही जिसमें पार्षद गणों की

उपस्थिति रही और बैठक शाम तक निर्बाध चली जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया में भ्रामक तथ्यों के कारण गलत संदेश गया

और इस पर नपा अध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि ‘ ऐसा कुछ नहीं हुआ है यह भ्रामक है मिथ्या है साथ ही आधार हीन है परिषद के बैठक में कोई व्यवधान नहीं उत्पन्न हुआ।कई जरूरी प्रस्ताव अध्यक्ष अनुशंसा से पारित हुए, पार्षदों ने अपने वार्डों में कई तत्कालीन एवं लंबित प्रकरणों की भी जानकारी दी तथा समयबद्ध निराकरण पर भी चर्चा की यदि बहिष्कार होता तो उक्त बैठक में प्रस्ताव अनुशंसा व अन्य कार्य कैसे होते। हमें इन चीजों से बचना चाहिए और साथ मिलकर समग्र विकास को सोचना चाहिए।



