
बैकुण्ठपुर / दिनांक 02 फरवरी 2025 को आदर्श रामानुज उ0 मा0 वि0 बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 ट्रूप के द्वितीय वर्ष के कैडेट की ”ए“ प्रमाण- पत्र की परीक्षा सम्पन्न हुई। कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार एस, 1 छ0ग0 बटालियन कोरबा के निर्देशन एवं सूबेदार मेजर डूंगर सिंह, नायब सूबेदार जितेन्द्र सिंह, हवलदार महेश पाटिल एवं हवलदार पुष्पेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में यह परीक्षा सम्पन्न हुई।

इस परीक्षा में शासकीय आदर्श रामानुज उ0 मा0 विद्यालय बैकुण्ठपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, शासकीय उ0 मा0 विद्यालय मनेन्द्रगढ़ एवं शासकीय लाहिड़ी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरमिरी के कुल 156 कैडेट्स परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रथम बार बैकुण्ठपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ एवं चिरमिरी का संयुक्त परीक्षा केन्द्र बैकुण्ठपुर निर्धारित किया गया।

सूरजपुर से एन0 सी0 सी0 फर्स्ट आफिसर सुनील दत्त तिवारी, मनेन्द्रगढ़ से सेकेण्ड ऑफिसर शिव नारायण एवं चिरमिरी से सेकेण्ड ऑफिसर मनोज सिंह एन0 सी0 सी0 कैडेट्स के साथ उपस्थित होकर परीक्षा सम्पन्न कराने में अपनी सहभागिता निभाई। लिखित परीक्षा में ड्रिल, सामान्य ज्ञान, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व, सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक विकास, स्वास्थ्य एवं सफाई, आपदा प्रबंधन, बाधा प्रशिक्षण, सैन्य बल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, हथियार प्रशिक्षण आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। साथ ही ड्रिल एवं वेपन हैंडलिंग एवं मैप रीडिंग की प्रायोगिक परीक्षा ली गई। इसके पश्चात् सभी कैडेट्स की लिखित परीक्षा सम्पन्न हुई। बटालियन के द्वारा परीक्षा का लाईव टेलीकॉस्ट किया गया। एन0 सी0 सी0 के सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो सहित समस्त स्टॉफ ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इन कैडेट्स ने विगत् 02 वर्षो में एन0 सी0 सी0 में रहते हुए अनेक प्रकार के सामाजिक कार्य, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस एवं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया, साथ ही यातायात प्रशिक्षण में कोरिया पुलिस प्रशासन के साथ अपनी सहभागिता निभाई। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत् विभिन्न स्थानों में श्रमदान कर आम नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार एस0, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियदर्शन चौधरी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, पूर्व एन0 सी0 सी0अधिकारी द्वय श्री आर0 पी0 सिंह, श्री यू0 एस0 शुक्ला, पूर्व शिक्षक आदित्य नारायण मिश्रा, एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल, सूबेदार मेजर डूंगर सिंह, नायब सूबेदार जितेन्द्र सिंह, हवलदार महेश पाटिल, हवलदार पुष्पेन्द्र सिंह, मो0 आरीफ एवं अन्य विद्यालयीन स्टॉफ द्वारा एन0 सी0 सी0 के 02 वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त करने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।



