कोरिया

डॉ0 ए. सी. गुप्ता अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में पदस्थ डॉ0 अखिलेश चन्द्र गुप्ता, सहायक प्राध्यापक वाणिज्य के पद से अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए। जिनके ससम्मान बिदाई के लिए महाविद्यालय परिवार के द्वारा बिदाई समारोह का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। समारोह का शुभारम्भ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर डॉ0 ए0 सी0 गुप्ता, डॉ0 जे0 आर0 कंवर एवं डॉ0 श्रीमती प्रीति गुप्ता के द्वारा किया गया। तदुपरांत महाविद्यालय परिवार द्वारा सेवा निवृत्त हो रहे डॉ0 ए0 सी0 गुप्ता जी का महामाला के द्वारा क्रमशः अभिनंदन किया गया। शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट कर ससम्मान बिदाई दी गई। इस अवसर पर कु0 पूजा पंकज ने बिदाई गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संचालित करते हुए प्रो0 एम0 सी0 हिमधर ने जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और बताया कि- अपने जीवन के अनमोल 43 वर्षो की सेवा उच्च शिक्षा विभाग एवं इस महाविद्यालय को दिया। जिसमें 26 वर्षो तक प्राचार्य के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किए। इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग द्वारा खोले गए नए कॉलेजों का दायित्व भी सम्भाला और उन्हें स्थापित कर पल्लवित एवं पुष्पित किए है। उनके नेतृत्व में रामानुज महाविद्यालय के नैक मूल्यांकन में बी ग्रेड प्र्राप्त किया। अधोसंरचना के दृष्टि से भी महाविद्यालय जिले में समृद्ध है। इस महाविद्यालय के लिए उनका योगदान अतुल्यनीय एवं अविस्मरणीय रहेगा। मुझे 28 वर्षो तक गुप्ता सर के साथ काम करने का अवसर मिला और बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस अवसर पर गुप्ता जी के साथ कार्य करने वाले प्राध्यापकों, डॉ0 जे0 आर0 कंवर, डॉ0 श्रीमती प्रीति गुप्ता, डॉ0 जी0 के0 मिश्रा, डॉ0 विनय शुक्ला, डॉ0 ए0 देऊस्कर, डॉ0 बी0 के0 पाण्डेय, श्रीमती जयश्री प्रजापति, डॉ0 अर्चना पाण्डेय, डॉ0 सुनीता सिंह, श्री कुलदीप ओझा, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री अनुरंजन कुजूर, मो0 आरीफ ढेबर और विद्यार्थियों की ओर से आकाश सिंह, कृष्णा राजवाड़े एवं संगीता यादव ने अपनी भावनाएं व्यक्त की और गुप्ता जी के कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। शासकीय कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर से प्राचार्य डॉ0 आर0 एन0 कच्छप ने भी उद्बोधन दिया और बिदाई उपहार भेंट किया। इसी क्रम में सोनहत महाविद्यालय से ब्रिजेश कुमार सिंह, आर0 एस0 जगते, मृत्युंजय मिश्रा, सन्तु लाल कुजूर ने उपहार एवं शुभकामनाएं दी। रासेयो के सुपर सीनियर सूरज कुमार राजवाड़े, खुशबू यादव, लव कुमार, दुलेश्वर, शिवम सागर, शबाना बेगम, उमाशंकर साहू, टकेश्वर प्रसाद ने भी महामाला से स्वागत किया। वाणिज्य विभाग के स्टॉफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा बालाजी एवं भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट की, साथ ही रासेयो परिवार के स्वयं सेवकों ने प्राचार्य के साथ बिताए पल के फोटो, शाल व श्रीफल भेंट किए। इसी क्रम में उनके मित्र श्री प्रकाश चन्द्र बड़ेरिया एवं श्री प्रभात सिन्हा उपस्थित थे। श्री प्रभात सिन्हा ने बताया कि- अखिलेश चन्द्र गुप्ता और मै कक्षा पहली से मैट्रिक तक साथ पढ़े वे वाणिज्य के विद्यार्थी रहे और मै विज्ञान का विद्यार्थी रहा। आपस में पढ़ाई में हममें प्रतिस्पर्धा हुआ करती थी। गुप्ता जी के सेवानिवृत्त के अवसर पर बैकुण्ठपुर नगर के शिक्षाविद श्री यू0 एस0 शुक्ल, उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक डॉ0 जी0 ए0 घनश्याम, डॉ0 श्रावणी चक्रवर्ती प्राचार्य विवेकानन्द महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़, डॉ0 अनिल सिन्हा विभागाध्यक्ष भूगोल पी0 जी0 कॉलेज अम्बिकापुर, हरिभूमि के ब्यूरो चीफ  श्री प्रविन्द्र सिंह, सम्यक क्रान्ति के सम्पादक श्री एस0 के0 रूप के द्वारा प्रेषित संदेश को सुनाया गया। डॉ0 श्रीमती प्रीति गुप्ता ने कहा कि- गुप्ता जी घर से ज्यादा समय महाविद्यालय के कार्यो में देते थे, अपने जीवन के 43 वर्षो का अनमोल समय इन्होनें इस महाविद्यालय को दिया है। ऐसे व्यक्तित्व के जीवन साथी बनने की मुझे खुशी है। अन्त में डॉ0 ए0 सी0 गुप्ता ने अपना उद्बोधन देते हुए सर्वप्रथम अपने माता- पिता, गुरूजनों, पत्नी, बेटे और परिवार को याद करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि- इनके मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से 43 वर्षो की यह यात्रा उच्च शिक्षा विभाग की सेवा करते हुए बीता। इस दौरान कई उतार- चढ़ाव आए लेकिन हिम्मत नहीं हारा। 26 वर्षो तक इस महाविद्यालय के दायित्वों को प्राचार्य के रूप में सम्भाला साथ ही 06 नए महाविद्यालय के स्थापना काल में शासन द्वारा सौपे गए जिम्मेदारियों को निभाया गया। प्राध्यापकों से कहा कि- बिना तैयारी के कक्षा में न जाए और विद्यार्थियों से कहा कि- लक्ष्य साधकर मेहनत करिए और अच्छे अंक लाकर इस महाविद्यालय का नाम रौशन कीजिए। इस महाविद्यालय ने जिन ऊचाईयों को छुआ है उसे और आगे लेकर जाईए। अंत में उन्होनें महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया, और कहा कि- आप सब के सहयोग से यह यात्रा मेरे लिए आसान हुआ है, जीवन पर्यन्त इस महाविद्यालय से जुड़ा रहूंगा। विद्यार्थियों की ओर से संजना, दिव्या, तनिशा, भावना, साक्षी, मुस्कान, संजना राजवाड़े, निशा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया। इसी क्रम में बिदाई देते हुए गुप्ता जी को लड्डू से तौला गया साथ ही पूरा महाविद्यालय परिवार ससम्मान घर तक छोड़ने गया। बिदाई समारोह के आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टॉफ के अतिरिक्त श्री अनिल कुमार श्रीवास, राधेश्याम पटेल, रासेयो के सीनियर स्वयं सेवक आकाश सिंह, कृष्णा राजवाड़े, तौफिक खान, शशि कुमार पोर्ते, संगीता यादव, तनु प्रिया, तनिशा, ललिता का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!