कोरिया

कहीं यह नाली जानलेवा तो नहीं और यहां पक्षियों के बीट का भंडारण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर / शहर के सिविल लाइन मुख्य मार्ग में मानस भवन के बाजू से खंडहर पड़े शासकीय आवास के सामने नपा द्वारा नाली निर्माण किया गया है इस नाली में गंदा पानी भरने लगा है विगत कई दिनों से इसमें गंदा पानी इकट्ठा है

7-225x300 कहीं यह नाली जानलेवा तो नहीं और यहां पक्षियों के बीट का भंडारण

जिसके निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है आगे जाकर उक्त नाली मोड़ के पास बंद है फिर यह कैसी व्यवस्था?

8-225x300 कहीं यह नाली जानलेवा तो नहीं और यहां पक्षियों के बीट का भंडारण

[wp1s id="1076"]

नाली निर्माण से पहले निकासी की व्यवस्था होना चाहिए। जाम नाली में रोग कारक जीवाणु विषाणु होंगे फिर जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़।

कहीं यह नाली जानलेवा तो नहीं ?

d-1-300x169 कहीं यह नाली जानलेवा तो नहीं और यहां पक्षियों के बीट का भंडारण

इसी स्थान पर कचहरीपारा जाने के लिए सीसी सड़क है यह सड़क आपको मुख्य मार्ग से पुनः मिला देती है इस सड़क के प्रारंभ में पान ठेले के पास आम के पेड़ के ठीक सामने विपरीत दिशा से शहर की गंदगी निस्तारण के लिए नाली है इस पर डाला गया स्लैब टूट के चकनाचूर हो गया है और वही तीतर बितर पड़ा हुआ है,

h-300x169 कहीं यह नाली जानलेवा तो नहीं और यहां पक्षियों के बीट का भंडारण

मोड में ऐसा होना किसी भारी दुर्घटना को कारित कर सकता है नाली की यह स्थिति जानलेवा हो सकती है क्योंकि यह सड़क व्यस्ततम है यहां दिन भर दो पहिया, चार पहिया वाहन का आवागमन लगा रहता है।

यहां है पक्षियों के बीट का भंडारण:–

s-2-300x169 कहीं यह नाली जानलेवा तो नहीं और यहां पक्षियों के बीट का भंडारण

स्थानीय विश्राम गृह सीईओ भवन के सामने विगत दिनों स्वच्छता दीदियों को काम में लगाकर वेस्टेज से न्यू क्रिएशन के तौर पर सुंदर छोटा सजावटी स्थल बना दिया गया लेकिन वही रखरखाव का अभाव की पुरानी परंपरा का निर्वहन और अब ना तो सुंदरता है,ना तो उसका रखरखाव ,तमाम रंग बिरंगे बोतल, डिब्बे, टायर पक्षियों के बीट से सराबोर केवल दुर्गंध ही फैला रहे हैं जिसे देखकर ऐसा लगता है कि उक्त स्थल पर पक्षियों के बीट का भंडारण किया गया है क्योंकि कई दिनों से उक्त स्थल पर पक्षियों के बीट की मोटी परत जम चुकी है कचरे का अंबार है ।

g-300x169 कहीं यह नाली जानलेवा तो नहीं और यहां पक्षियों के बीट का भंडारण

पेड़ से गिरी पत्तियां और पक्षी का बीट दोनो मिलकर बढ़िया देशी खाद जरूर बना रहे है इसे खाद जोन घोषित करके देशी कृषकों के लिए खोल देना चाहिए और निः शुल्क रूप से बोरियों में भरकर उपयोग करने को प्रेरित करने से कृषि में रसायनों के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। फिलहाल तो यह स्थल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिख रहा है संबंधित प्रशासन को ध्यान आकर्षण करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!