
बैकुन्ठपुर/शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुन्ठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरूष इकाई का विशेष सात दिवसीय शिविर का आयोजन डॉ0 ए0सी0गुप्ता प्राचार्य के संरक्षण ,कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ0 श्रीमती प्रीति गुप्ता एवं अनुरंजन कुजूर के संयोजन में मेरा युवा भारत के लिए युवा थीम पर ग्राम भखार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में किया गया था। जिसका समापन श्रीमती चन्द्रकला पैकरा, सरंपच ग्राम पंचायत चारपारा के मुख्य आतिथ्य, डॉ0 ए0 सी0 गुप्ता प्राचार्य के अध्यक्षता एवं प्रो.एम.सी.हिमधर, जिला संगठक, श्री गोरेलाल पैकरा प्रभारी प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भखार, श्री संतोष लकड़ा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला तथा श्री ओस्कर मिंज प्रधानपाठक प्राथमिक शाला भखार के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा युवा प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानन्द एवं मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तदुपरांत राजगीत की प्रस्तुति हुई अतिथि स्वागत उपरांत स्वयं सेवक संगीता यादव एवं पूजा पंकज के द्वारा रासेयो लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी गई। शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनुरंजन कुजूर ने बताया कि सभी शिविरार्थी अनुशासन में रहकर शिविर दिनचर्या का पालन करते हुए परियोजना कार्य एवं बौध्दिक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता किये। शिविर के दौरान प्रातः योगा, पी.टी.,परेड का प्रशिक्षण दिया गया और संध्याकालीन देशी खेलकूद सीखाया गया। परियोजना कार्य अंतर्गत भखार के विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान का वृहद रूप से साफ-सफाई किया गया। प्राथमिक स्कूल के टूटे हुए शौचालय के लिए सोख्ता गड्ढ़ा बनाया गया। ग्राम भखार, चारपारा एवं आमापारा में 15 हैण्डपंपों के आसपास नाली एवं स्नान घर की साफ-सफाई कर सोख्ता गड्ढ़ा बनाया गया। और ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों के घरों में बने शौचालय का सर्वे कर सत् प्रतिशत उपयोग में लाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

गांव के आंगनबाड़ी, देवस्थल, पंचायत भवन एवं पेय जल स्त्रोत के आस-पास साफ-सफाई किया गया। ग्राम में जनचेतना रैली निकाली गई जिसमें स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, बालविवाह, मतदाता जागरूकता एवं नशामुक्ति के प्रेरक नारे लगाये गये। बौध्दिक कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, बालाश्रम, कैरियर मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित व्याख्यान आयोजित हुआ। शिविरार्थियों के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकृत होने के लिए प्रेरित किया गया। शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न राज्यों के लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति की गई। साथ ही स्वच्छता, बालविवाह, नशासेवन, मतदाता जागरूकता, टोनही प्रताड़ना, अंधविश्वास, अशिक्षा, भ्रष्टाचार, छुआछुत जैसे विषयों पर नुक्कड़ प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। प्रतिदिन ग्रामीण कलाकारों की भी प्रस्तुति मंच पर करायी गई। मुख्य अतिथि सरपंच चन्द्रकला पैकरा ने कहा कि इस शिविर में चलाये गये जागरूकता अभियान से हमारे गांव वाले निश्चित रूप से जागरूक होंगे। सभी शिविरार्थियों के प्रति अभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि श्री गोरेलाल पैकरा ने कहा कि विद्यालय परिसर में किये गये कार्य सराहनीय है इस शिविर से हमारे विद्यालय के बच्चों को भी बहुत कुछ सीखने को मिला है। जिला संगठक प्रो. एम.सी.हिमधर ने शिविर में 07 दिन रहकर जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण प्राप्त किये शिविरार्थियों को सफल शिविर आयोजन े लिए बधाई दिया। तथा कहा कि इस शिविर के प्रत्येक गतिविधि से आपने जो कुछ सीखा है उसे अपने जीवन में आत्मसात करें और जो भी आपको बौध्दिक ज्ञान और जिन विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किये हैं उसे अपने तक सीमित न रखकर अपनें गांव मोहल्ले के लोगों के बीच भी लगातार चलाते रहें। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ0 ए0 सी0 गुप्ता, प्राचार्य ने शिविरार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप ने सात दिन रहकर इस गांव के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के लिए जो भी कार्य किया है प्रशंसनीय है। जो भी सीखा है उसे आत्मसात करें और यहां से जाने के बाद अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देवें। अंत में महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 श्रीमती प्रीति गुप्ता ने शिविरार्थियों को कहा कि आप एनएसएस के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र सेवा करने का जो प्रशिक्षण प्राप्त कर जागरूकता का कार्य किया है इससे समाज को एक सकारात्मक दिशा मिलेगी। उन्होनें ग्राम के सरपंच सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में सभी शिविरार्थियों को अतिथियों के द्वारा शिविर सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर के सफल आयोजन में शिविर सहायक कार्यक्रम अधिकारी नीतू खत्री, रश्मि राजवाड़े, डॉ. रामयश पाल, राधेश्याम पटेल के साथ-साथ शिविर नायक पूजा पंकज एवं कृष्णा राजवाड़े उप शिविर नायक तनुप्रिया यादव एवं शशिपोर्ते के साथ-साथ दल नायक रीता राजवाड़े, नीरज राजवाड़े , विशु कुमार, संजना रावजवाड़े, किरण यादव एवं तौफिक खान का विशेष योगदान रहा। वरिष्ट स्वयंसेवक आकाश सिंह ने पी.टी., परेड, योगा एवं भोजन प्रभारी के रूप में तथा संगीता यादव ने परियोजना बौध्दिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। इस अवसर पर सभी शिविरार्थी विद्यालय परिसर के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



