कोरिया

एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालयीन छात्रों द्वारा विष्व एड्स दिवस पर जन चेतना रैली निकाली गई

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 बैकुण्ठपुर/ विश्व एड्स दिवस सन् 1988 के बाद से 01 दिसम्बर को प्रति वर्ष मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य एच. आई. वी. संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना है। एड्स एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जो मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु के संक्रमण के बाद होती है।

1-300x135 एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालयीन छात्रों द्वारा विष्व एड्स दिवस पर जन चेतना रैली निकाली गई

जिसके पश्चात् मानवीय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। एड्स का पूर्ण रूप से उपचार अभी तक सम्भव नहीं हो सका है। सुरक्षा ही बचाव है और स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। इसी भावना को ध्येय में रखते हुए आज दिनांक 01 दिसम्बर 2024 को शासकीय आदर्श रामानुज उ0 मा0 विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 ट्रुप के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स एवं विद्यालयीन छात्रों द्वारा जन चेतना रैली आयोजित की गई। यह रैली मिनी स्टेडियम से घड़ी चौक होते हुए फव्वारा चौक से वापस मिनी स्टेडियम में समाप्त हुई।

2-300x170 एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालयीन छात्रों द्वारा विष्व एड्स दिवस पर जन चेतना रैली निकाली गई

इस रैली का आयोजन कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस0 के निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियदर्शन चौधरी 1 छ.ग. बटालियन एन0 सी0 सी0 कोरबा के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो के संरक्षण में एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल ने किया। इस रैली का उद्देश्य एड्स के रोकथाम करने में प्रचार- प्रसार एवं जन-जन में जागरूकता उत्पन्न करते हुए कैडेट्स एवं छात्रों द्वारा – एड्स का ज्ञान बचाए जान, एड्स से सुरक्षा जीवन अच्छा आदि प्रेरक नारे लगाए गए। रैली समापन पश्चात् मिनी स्टेडियम में एन0 सी0 सी0 अधिकारी श्री संजीव कुमार जायसवाल के द्वारा एन0 सी0 सी0 कैडेट्स को एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन कोरिया का सराहनीय योगदान रहा। जिसमें टी. आई. विपिन कुमार लकड़ा, एस. आई. अलंगो कुमार दास, प्रधान आरक्षक द्वय बाल साय पोर्ते, दीपक कुजूर, आरक्षक मोन्टू सरथी, बाल कृष्ण सिंह, विकास कुजूर, महिला आरक्षक श्रीमती किरण पैकरा, श्रीमती पूर्णिमा सिदार, आरक्षक कामेश्वर तिर्की, मंदिप मिश्रा ने रैली के सुचारू रूप संचालन में सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, प्रधान पाठक आर0 पी0 शुक्ला, श्रीमती पद्मजा वर्मा, श्री व्ही0 जे0 मित्रा, श्री राजीव जायसवाल, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्री नरेश तिवारी, श्री आर0 एस0 गुप्ता, श्रीमती नाजिमा खातून, श्री प्रभात मिश्रा, श्री तपानाथ पाठक, श्रीमती रीता गुप्ता, श्री उदय लकड़ा, श्रीमती रत्ना पटेल, श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती कल्पना सर्वे, श्रीमती सरिता, श्री इन्द्रजीत सिंह, श्री दीपक साहू, श्री विनय सिंह, श्री मेघराज, मो0 ताहिर, श्री राम चरण भोर्तिया, श्रीमती सुमन पटेल, श्रीमती पूजा शुक्ला, श्री शिवम् परिहार, अल्फिया रोशन सिद्दीकी, श्री चन्द्रप्रकाश राजवाड़े, श्री दिनेश कश्यप एवं श्री अमृत लाल राजवाड़े सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!