कोरिया

कार्य हो गया स्वीकृत, लेकिन अधर पर लटका,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सतीश मिश्रा

एमसीबी/ ग्राम पंचायत घघरा के आश्रित ग्राम पोंडीडोल पहुंच मिट्टी मुरूम सड़क एवं आर.सी.सी. पुलिया निर्माण तथा बरहवा नाला में पक्का चेक डेम निर्माण कार्य स्वीकृति के बाद भी चालू न होने के कारण अनुविभगिय अधिकारी राजस्व को जनहित संघ पण्डो विकास समिति की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभार सुखमंती सिंह के नेतृत्व में जनहित पंडो विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पण्डो, युवा प्रभारी एमसीबी रामशरण पंडो, जिला अध्यक्ष सतीश मिश्रा, मीडिया सह प्रसार प्रमुख गणेश तिवारी एवं जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी रमाशंकर मिश्रा के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

विदित हो कि विगत लोकसभा चुनाव के दौरान पोंडीडोल के ग्रामीणों के द्वारा लोक सभा चुनाव में वोटिंग न करने का निर्णय लिया और वहां के निवासियों के द्वारा बहिष्कार कर जनकपुर से कोटाडोल मुख्यमार्ग से ग्राम पोंडीडोल तक सड़क निर्माण एवं दो नालाओं में पुलिया निर्माण तथा पक्का चेक डेम निर्माण के लिये अपनी मांगो को रखते हुये विरोध दर्ज कराया था।
ग्रामीणों की इन मांगो को पोंडीडोल के ग्रामीणों के विरोध पर तत्कालीन तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया एवं कृषि विस्तार अधिकारी गजराज सिंह चौहान द्वारा स्थल पर जाकर कमीश्नर सरगुजा संभाग के निर्देश पर गांव वालों के सभी मांगो को मानते हुये उन्हे समझाइस देकर वोटिंग कराया गया था।
और अधिकारियों के समझाइस के बाद सभी पण्डो जनजाति के लोग जो विशेष पिछड़ी जनजाति से आते है, लोकतंत्र के पर्व को खुशी जाहिर करते हुये अपना वोट देकर अपने कर्तव्य को निभाया। लेकिन आज दिनांक तक पोंडीडोल के सभी निवासी पण्डो जनजाति से है और वर्षों वर्ष से वहां पर घर, खेत, बाड़ी, कुंआ आदि बनाकर निवासरत है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी ग्राम पोंडीडोल के निवासी अपने मूलभूत सुविधा, सड़क, बिजली, पानी से वंचित है।यहां कि ग्राम पंचायत घघरा के आश्रित ग्राम पोंडीडोल में उपरोक्त ग्रामवासियों के मांग को तकनीकि स्वीकृत क्रमशः 175, 176, 148, 149, 147 दिनांक कमशः 23.07.2024. 23.07.2024, 19.07.2024, 19.07.2024, 19.07.2024 लागत राशि क्रमशः17.74 लाख, 19.94 लाख, 8 लाख, 5.35 लाख, 18.66 लाख की स्वीकृत प्रदान की गई किन्तु आज दिनांक 25/11/2024 तक स्वीकृत कार्यों पर कार्य शुरू नहीं किया गया है।जिसको लेकर विशेष पिछड़े ग्राम वासियों का कहना है के ग्राम पंचायत घघरा के आश्रित ग्राम पॉडीडोल पहुंच मिट्टी मुरूम सड़क मार्ग एवं आर.सी.सी. पुलिया निर्माण तथा सिचाई हेतु पक्का चेक डेम निर्माण कार्य को जल्द से जल्द चालू कराया जाये, जिससे पंचायती चुनाव आचार संहिता के पहले कार्य चालू हो सके और निरन्तर कार्य को किया जा सकें।
कार्य चालू नहीं होने के स्थिति में पोंडीडोल के ग्रामीण जनता धरना प्रदर्शन, चक्का जाम आदि करने पर मजबूर होंगे जिसमें ग्रामीणों के समक्ष आम आदमी पार्टी एम. सी.बी. कन्धा से कन्धा मिलाकर खड़ी रहेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!