कोरिया

‘माता भजते है तेरा भजन’ सुर्वे म्यूजिक का नवरात्रि पर नया धमाका स्वास्थ्य मंत्री ने किया विमोचन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

कोरिया–बैकुंठपुर/ जिले के होनहार गीतकार, गायक,संगीतकार शुभांक सुर्वे ने अपने ही प्रोडक्शन सुर -वे म्यूजिक और म्यूजिक संस्थान सुर्वे म्यूजिक एकेडमी एंड म्यूज़िक स्टूडियो के बैनर तले नवरात्रि में नया धमाका लॉन्च किया है।

d-1-200x300 ‘माता भजते है तेरा भजन’ सुर्वे म्यूजिक का नवरात्रि पर नया धमाका स्वास्थ्य मंत्री ने किया विमोचन

इनके द्वारा मां दुर्गा बम्लेश्वरी को समर्पित भजन वीडियो एलबम ‘माता भजते है तेरा भजन’ बनाया गया है जो इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें उक्त भजन एल्बम का विमोचन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया और शुभांक सहित पूरे निर्माता टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपनी शुभकामना प्रेषित की। उक्त भजन को लिखा है शुभांक सुर्वे, सौरभ नामदेव ने। संगीत दिया है शुभांक सुर्वे, वीडियो एडटिंग प्रवीण तिवारी और म्यूजिक एडिटिंग शुभांक सुर्वे , हर्षित चक्रधारी, रिकॉर्डिस्ट विश देवांगन।

s-1-300x169 ‘माता भजते है तेरा भजन’ सुर्वे म्यूजिक का नवरात्रि पर नया धमाका स्वास्थ्य मंत्री ने किया विमोचन

[wp1s id="1076"]

इस अवसर पर शुभांक ने कहा कि मेरे पिता मेरे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत है। उनके बताए और दिखाए मार्ग का अनुसरण करना ही हमारा कर्तव्य है। हमने यह भजन बनाया है इसके पूर्व भी कई भजन एल्बम हमारे प्रोडक्शन ने दिए है। आगे भी हम लोगो का स्वच्छ मनोरंजन करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!