
बैकुण्ठपुर /शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरूष इकाई के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 155 वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के 120 वीं जयंती को गोद ग्राम महुआपारा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। प्राचार्य डॉ0 ए0सी0 गुप्ता के संरक्षण एवं प्रो0 एम0 सी0 हिमधर जिला संगठक के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ. प्रीति गुप्ता एवं श्री अनुरंजन कुजूर के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम 02 चरणों में सम्पन्न हुआ।

प्रथम चरण में स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता के अंतर्गत प्रेरक नारों के साथ स्वच्छता रैली निकाली गई साथ ही वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ कोडया सागर के घाट परिसर एवं काली मंदिर परिसर में साफ-सफाई से हुआ तद्उपरांत ग्राम महुआपारा के प्राथमिक विद्यालय परिसर, 02 आंगनबाड़ी, शती मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर परिसर में साफ-सफाई किया गया। गांव के गलियों की सफाई की गई, किराना दुकान वालों को डस्टबीन रखवाया गया। सम्पूर्ण गलियों की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। द्वितीय चरण में जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय महुआपारा में मुख्य अतिथि श्रीमती आनंदी सोनपाकर सरपंच ग्राम पंचायत खरवत और विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार चेरवा जनपद सदस्य, सुशील कुमार राजवाड़े एवं रूकमणी राजवाड़े वार्ड पंच के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर मार्ल्यापण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया, साथ ही स्वयं सेवकों ने भी पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरूषों को नमन किया और गांधी जी के प्रिय भजन रघु पति राजा राम गीत की सामुहिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम संयोजक प्रो. अनुरंजन कुजूर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए स्वयं सेवकों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ट स्वयं सेवक लव कुमार राजवाड़े एवं दुलेश्वर राजवाड़े ने स्वयं सेवकों को अपने अनुभव साझा करते हुए स्वयं सेवकों को सक्रिय रूप से कार्य करते करने की बात कहा। उद्बोधन के क्रम में सरपंच ने गांधी जयंती और स्वच्छता कार्यक्रम के लिए महुआपारा गांव को चयनित करने पर स्वयं सेवकों के प्रति आभार प्रदर्शित किया और कहा कि जागरूकता की इस अभियान से ग्रामीण जन निश्चित रूप से प्रेरित होगें। दिनेश चेरवा ने कहा कि बिमारी से बचने के लिए हमे स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करना होगा। स्वयं सेवकों द्वारा किया गया कार्य प्रशन्सनीय है। कार्यक्रम सहयोगी शम्भू प्रसाद रैदास ने स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला संगठक प्रो. एम.सी.हिमधर ने कहा कि आप सभी महापुरूषों के जीवन दर्शन को पढ़े और उनसे प्रेरणा लेते हुए एक अच्छे इंसान बनकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान कीजिए। अंत में सरपंच महोदया के द्वारा सभी को स्वच्छता का शपथ दिलाया गया। आभार प्रदर्शन स्वयंसेविका कु. संगीता यादव ने किया और इस अवसर पर स्वयं सेवकां के उत्साह वर्धन हेतु अतिथि व्याख्याता डॉ. रामयश पाल और योगेश्वर साय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ स्वयं लव कुमार, दुलेश्वर, आकाष सिंह, कृष्णा राजवाड़े, तनुप्रिया, डोलिमा, प्रिया, अनिता, धनेष्वर, अपर्णा, रीना चौहान, विशु, शशि पोर्ते, साक्षी, घनश्याम, लवकुश, नीरज, अहिबरन, शिवकुमार, चन्द्रदेव, पवन कुमार, रविशंकर, देवी राजवाड़े, संजना, सुप्रिया, चांसी, पूनम की सराहनीय भूमिका रही।



